अनुशासन श्रेणी में हासिल किया गोल्ड मैडल, खेलों और फायरिंग में भी शानदार प्रदर्शन
महम
पुलिस प्रशिक्षण कालेज सुनारियां रोहतक में गुरुवार को संपन्न हुए प्रथम हरियाणा बटालिन एनसीसी के वार्षिक शिविर में महाराजा अग्रसेन स्कूल महम के कैडेट्स का प्रदर्शन शानदार रहा। स्कूल के कैडेट विवेक सिवाच ने अनुशासन कटेगरी के जूनियर वर्ग में ओवरऑल गोल्ड मैडल जीता। कैडेट साक्षी खो-खो प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली टीम की खिलाड़ी रही।
स्कूल की प्राचार्या सीमा सहगल ने बताया कि कैडेट भूमिका और महक खो-खो प्रतियोगिता में दूसरा स्थान प्राप्त करने वाली टीम की खिलाड़ी रही। कैडेट तुषार तथा विवेक ने फायरिंग कंपीटिशन में शानदार प्रदर्शन किया। कैडेट्स के इस प्रदर्शन पर अग्रवाल सभा के प्रधान जितेंद्र गोयल तथा प्रबंधक अनिल गोयल ने खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि कैडेट्स ने स्कूल को गौरवान्वित किया है। इन कैडेट्स को स्कूल में भी सम्मनित किया जाएगा।
6 अक्टूबर से 13 अक्टूबर तक चले इस शिविर में प्रदेश के विभिन्न स्कूलों के 719 एनसीसी कैडेट्स ले भाग लिया। शिविर में कमान अधिकारी कर्नल एसके बिजारणिया और प्रशासनिक अधिकारी कर्नल श्योराण की देखरेख में कैडेट्स को प्रशिक्षित किया गया। कैडेट्स को मेजर दीन राम, 21 अन्य प्रशिक्षक तथा 12 शिक्षकों ने प्रशिक्षण दिया। अग्रसेन स्कूल के एनसीसी कैडेट्स के दल का नेतृत्व सीटीओ शमसेर सिंह ने किया जबकि स्कूल के एनसीसी अधिकारी एक्स सूबेदार मेजर ओनरेरी कैप्टन संजय गोयत हैं।
शिविर में कैडेट्स को तनाव प्रबंधन, ड्रिल, पीटी, हथियार चलाने, फायरिंग करने तथा सेना से संबंधित अन्य प्रशिक्षण दिया गया। साथ ही कैडेट्स को देश का एक जिम्मेदार नागरिक बनाने के लिए उन्हें व्यवाहरिक ज्ञान एवं अन्य विषयों की जानकारी भी दी गई। उन्हें समझाया गया कि वे किस प्रकार राष्ट्र निमार्ण मंे अपना योगदान दे सकते हैं। (विज्ञप्ति) इंदु दहिया/ 8053257789
24c न्यूज की खबरें ऐप पर पढ़ने के लिए डाउनलोड करें 24c न्यूज ऐप नीचे दिए लिंक से
Link: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.haryana.cnews