Home जीवनमंत्र ऐसे मिला राजा को उसके प्रश्न का उत्तर-आज का जीवनमंत्र 24c

ऐसे मिला राजा को उसके प्रश्न का उत्तर-आज का जीवनमंत्र 24c

सचमुच महान वही है जो दूसरों के लिए अपना जीवन लगा दे

एक महान संत से कई लोग मिलने आते और उनसे प्रश्न पूछकर अपनी जिज्ञासा शांत करते। एक बार एक राजा ने उनसे कई प्रश्न पूछे। 

इसमें एक सवाल था, ‘क्या ऐसा कोई व्यक्ति है जो महान हो लेकिन उसे कोई जानता न हो? 

संत मुस्करा कर बोले, ‘हम बहुत से महान लोगों को नहीं जानते। दुनिया में अनेक ऐसे साधारण लोग हैं जो वास्तव में महान व्यक्तियों से भी महान हैं।’ 

राजा ने आश्चर्य से कहा, ‘ऐसा कैसे हो सकता है? संत बोले, ‘मैं आपको आज एक ऐसे ही व्यक्ति से मिलवाऊंगा।’ 

वे दोनों एक गांव की ओर चल पड़े। कुछ दूर जाने के बाद एक वृद्ध नज़र आया। वह पेड़ के नीचे कुछ घड़े लेकर बैठा हुआ था। उन दोनों ने उस बूढ़े व्यक्ति से पानी मांग कर पिया, फिर चने भी खाए। घड़े का ठंडा पानी पीने और चने खाने से दोनों को गर्मी से राहत मिली। जब राजा वृद्ध को चने के दाम देने लगा तो वह बोला, ‘राजन, मैं कोई दुकानदार नहीं हूं। मैं तो एक छोटा सा प्रयास कर रहा हूं जो इस उम्र में कर सकता हूं। मेरा बेटा चने का व्यवसाय करता है। घर में अकेले बैठे मन नहीं लगता, इसलिए चने और पानी लेकर यहां बैठा हूं।जब मैं आने-जाने वाले लोगों को ठंडा पानी पिलाता और चने खिलाता हूं तो मुझे अद्भुत तृप्ति व शांति मिलती है। इस तरह मेरा समय भी कट जाता है।

संत ने राजा से कहा, ‘देखा राजन, इसकी सोच इसे महान बनाती है। केवल बड़ी- बड़ी बातों से कोई महान नहीं बनता।सचमुच महान वही है जो दूसरों के लिए अपना जीवन लगा दे।’ संसार में अनेक लोग ऐसे हैं जो महान है पर उन्हें कोई नही जानता।

आपका दिन शुभ हो!!!

ऐसे हर सुबह एक जीवनमंत्र पढने के लिए Download 24C News app:  https://play.google.com/store/apps/details?id=com.haryana.cnews

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

महम में 262 लोगों की आंखों की जांच हुई, 40 ने किया नेत्रदान

सेठ माईदयाल हवेली लगाया गया निशुल्क जांच शिविर आखों की जांच से बिमारियों का पता भी लगाया जाएगामहमसेठ माईदयाल...

बाबा मस्तनाथ मंदिर फरमाना में भक्ति गीतों पर झूमी महिलाएं

बहुअकबरपुर से आई महिलाओं का भक्ति दल विशेष आकर्षण का केंद्र रहा महमबाबा मस्तनाथ मंदिर फरमाना में शनिवार को...

डाक्टर शारदा का निधन,पंजाब का पुत हरियाणा का बेटा बनकर रहा ताउम्र

1966 में महम आए और यहीं के होकर रह गए महम, 16 अगस्त एक समय महम के प्रतिष्ठित डाक्टर...

महम के संकट मोचन हनुमान मंदिर में चोरी, दोनों दानपात्र तोड़े

मंदिर समिति के प्रधान ने कराया मामला दर्ज महम, 8 अगस्त चोरों ने महम के वार्ड छह में...

Recent Comments

error: Content is protected !!