पुलिस ने मामले दर्ज कर तलाश आरंभ की
महम
महम चौबीसी के गांव बलंभा व चिड़ी से एक-एक लड़की के लापता होने की रिपोर्ट पुलिस को दी गई है। बलंभा के लापता हुई लड़की विवाहित है जबकि चिड़ी से लापता हुई लड़की अविवाहित है।
बलंभा के वेदपाल ने महम पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि उसकी 34 वर्षीय लड़की अपनी ससुराल गांव पुट्ठी से अपने मायके बलंभा आई हुई थी। बुधवार को सुबह लगभग आठ बजे वह बिना बताए घर से कहीं चली गई। लापता हुई लड़की 12वीं कक्षा तक पढ़ी बताई गई है। उसे हरसंभव ठिकाने पर तलाश करने के बाद पुलिस को शिकायत दी गई। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर लापता लड़की की तलाश आरंभ कर दी है।
दूसरी ओर चिड़ी के विक्की ने लाखनमाजरा पुलिस को शिकायत दी है कि उसकी बहन मंगलवार की शाम लगभग तीन बजे घर से बिना बताए कहीं चली गई। इस लड़की की उम्र 18 साल बताई गई है। जबकि यह 7वीं कक्षा तक पढ़ी है। लाखनमाजरा पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज लड़की की तलाश आरंभ कर दी है। (एफआईआर)
आज की खबरें आज ही पढ़े
साथ ही जानें प्रतिदिन सामान्य ज्ञान के पांच नए प्रश्न
डाउनलोड करें, 24c न्यूज ऐप, नीचे दिए लिंक से
Link: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.haryana.cnews