14 से 20 नवंबर तक श्रीमद्भगवद धाम मंदिर में होगा 75वां भक्तिज्ञान यज्ञ
महम,12 नवंबर
महम के श्रीमद्भगवद धाम मंदिर में 14 नवंबर से आरंभ हो रहे 75वें भक्तिज्ञान यज्ञ में निमंत्रण के लिए एसकेजी स्कूल के विद्यार्थियांे ने शनिवार को नगर फेरी निकाली। विद्यार्थियों ने नागरिकों को भक्तिज्ञान यज्ञ के लिए निमंत्रण भी दिया।
![](https://24cnews.in/wp-content/uploads/2022/11/12mhm1-swami-ji-454x600.jpg)
प्रतिवर्ष होने वाले इस ज्ञान यज्ञ की इस वर्ष हीरक जयंती है। ज्ञान यज्ञ श्रीश्री 108 डा. स्वामी विवेकानंद महाराज के मार्गदर्शन में होगा। स्वामी रविंद्रानंद जी भी इस दौरान उपस्थित रहेंगे। आयोजन समिति के सचिव तिलक मेंहदीरत्ता ने बताया कि इस आध्यात्मिक आयोजन के दौरान श्रीमद्भागवद कथा का वाचन भी होाग। कथा वाचन पंडित रवि शंकर करेंगे। कथा का वाचन शाम चार बजे से सात बजे तक होगा। 16 नवंबर को महाबीर शर्मा तथा 17 नवंबर को मनीष चौहान भजनों की प्रस्तुति भी देंगे। भजन संध्या का कार्यक्रम शाम सात बजे से 9.30 बजे तक होगा। कथा के समापन के अवसर पर 20 नवंबर को सुबह 11 बजे से 12.30 तक हवन यज्ञ होगा। तदुपरांत भंडारा होगा। (विज्ञप्ति) इंदु दहिया/ 8053257789
24c न्यूज की खबरें ऐप पर पढ़ने के लिए डाउनलोड करें 24c न्यूज ऐप नीचे दिए लिंक से
Link: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.haryana.cnews