Home ब्रेकिंग न्यूज़ महम में हुए 12 करोड़ के विकास कार्यो के शिलान्यास व उद्घाटन

महम में हुए 12 करोड़ के विकास कार्यो के शिलान्यास व उद्घाटन

बिना भेदभाव के हो रहे है विकास कार्य -रामचंद्र जांगड़ा

पांच साल में छह सौ करोड़ से ज्यादा के विकास कार्य हुए-शमसेर खरकड़ा

राज्य सभा सांसद रामचंद्र जांगड़ा ने कहा है कि महम कस्बा एक आधुनिक शहर के रूप में विकसित हो रहा है। प्रदेश में बिना किसी भेदभाव के विकास कार्य हो रहे हैं। विकास का यह सिलसिला और तेज होगा। रामचंद्र जांगड़ा बुधवार को पुराने बस स्टैंड के पास महम में नगरपालिका के नए भवन परिसर में 11 करोड़ 97 लाख 10 हजार रुपए की 10 विकास विकास परियोजनाओं का एक साथ शिलान्यास व उद्घाटन करने के बाद अपना संबोधन दे रहे थे। अध्यक्षता गत विधानसभा चुनावों में भाजपा प्रत्याशी रहे भाजपा नेता शमसेर खरकड़ा ने की।
जांगड़ा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर सबका साथ सबके विकास की नीति पर चलते हैं। महम ने भाजपा को विधायक नहीं दिया, इसके बावजूद यहां विकास कार्यों की कोई कमी नहीं छोड़ी जा रही। जागड़ा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेद्र मोदी तथा मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर टकराव की बजाय विकास पर ध्यान देते हैं।

एसवाईएल का पानी मिले तो सुधरे पेयजल व्यवस्था-खरकड़ा
शमसेर खरकड़ा ने इस अवसर पर कहा कि महम में गत पांच सालों में छह सौ करोड़ के विकास कार्य हुए हैं। केवल पेयजल की व्यवस्था सुधारने के लिए तीन सौ करोड़ रुपए दिए गए हैं। हालांकि उन्होंने कहा कि हरियाणा की पेयजल व्यवस्था तभी सुधर सकती है जब हरियाणा को एसवाईएल नहर का पानी मिले। एसवाईएल के पानी के बिना हरियाणा में पानी की कमी दूर नहीं होगी। उन्होंने कहा कि 2014 में महम शहर की स्थिति बदहाल थी। स्ट्रीट लाइट का बिल तक नहीं भरा गया था।
इस अवसर पर पालिका प्रधान फतेह सिंह, उपप्रधान शैंकी गिरधर, पार्षद वेदप्रकाश धवन, जगबीर बहमणी, जोगेंद्र खुराना, संजीव अग्रवाल, मुकेश सैनी, शैंपी तागरा आदि भी उपस्थित रहे।

इन परियोजनाओं के हुए उद्घाटन व शिलान्यास

  1. वार्ड दो में फरमाणा चुंगी स्थित तालाब का सौंदर्यकरण एवं चारदिवारी-लागत, एक करोड़ 91 लाख रुपए
  2. वार्ड पांच व छह में सुभाष पार्क के पास स्थित तालाब का सौंदर्यकरण एवं चार दिवारी- लागत, एक करोड़ 84 लाख 5 हजार रुपए।
  3. वार्ड 11 में अटल सामुदायिक केंद्र का निर्माण-लागत एक करोड़ 34 लाख 90 हजार रुपए।
  4. वार्ड दो में सैनी समाज सामुदायिक केंद्र- लागत, एक करोड़ 33 हजार रुपए।
  5. वार्ड तीन में नए बस स्टैंड के सामने सामुदायिक केंद्र का निर्माण-एक करोड़ 31 लाख 16 हजार रुपए।
  6. वार्ड दस एवं 15 में सिंह सभा सामुदायिक केंद्र-लागत, 98 लाख रुपए।
  7. वार्ड नौ में खटीक सामुदायिक केंद्र-लागत 90 लाख रुपए।
  8. वार्ड पांच में वाल्मीकि सामुदायिक केंद्र-लागत, 80 लाख छह हजार रुपए।
  9. वार्ड आठ में वाल्मीकि सामुदायिक केंद्र-लागत, 40 लाख, 23 हजार रुपए।
  10. राधा स्वामी सत्संग घर के सामने पार्क का निर्माण-लागत, एक करोड़ 14 लाख 70 हजार रुपए

for more updates

Download 24C News app:  https://play.google.com/store/apps/details?id=com.haryana.cnews

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

महम में 262 लोगों की आंखों की जांच हुई, 40 ने किया नेत्रदान

सेठ माईदयाल हवेली लगाया गया निशुल्क जांच शिविर आखों की जांच से बिमारियों का पता भी लगाया जाएगामहमसेठ माईदयाल...

बाबा मस्तनाथ मंदिर फरमाना में भक्ति गीतों पर झूमी महिलाएं

बहुअकबरपुर से आई महिलाओं का भक्ति दल विशेष आकर्षण का केंद्र रहा महमबाबा मस्तनाथ मंदिर फरमाना में शनिवार को...

डाक्टर शारदा का निधन,पंजाब का पुत हरियाणा का बेटा बनकर रहा ताउम्र

1966 में महम आए और यहीं के होकर रह गए महम, 16 अगस्त एक समय महम के प्रतिष्ठित डाक्टर...

महम के संकट मोचन हनुमान मंदिर में चोरी, दोनों दानपात्र तोड़े

मंदिर समिति के प्रधान ने कराया मामला दर्ज महम, 8 अगस्त चोरों ने महम के वार्ड छह में...

Recent Comments

error: Content is protected !!