महम में मीडियाकर्मियों से बात करते ओमप्रकाश चौटाला

पूर्व सीएम ओमप्रकाश चौटाला ने महम में की मीडियाकर्मियों से बात

25 सितंबर को चौ. देवीलाल जयंती समारोह में आएंगे विपक्ष के बड़े नेता

महम
पूर्व सीएम चौ. ओमप्रकाश चौटाला ने कहा है कि उनका लक्ष्य भाजपा व कांग्रेस से अलग एक तीसरे मोर्चे का गठन करना है। इसके लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। 25 सितंबर को पूर्व उपप्रधामंत्री चौ. देवीलाल की जयंती पर देश की कई विपक्षी पार्टियों के बड़े नेता शामिल होंगे।
चौ. ओमप्रकाश चैटाला शुक्रवार को दिल्ली की ओर जाते हुए कुछ देर के लिए महम में देव पैट्रोल पंप पर रूके थे। यहां मीडियाकर्मियों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि तीसरे मोर्चे का गठन समय की मांग है। पूरा देश यही चाहता है।
उन्होंने कहा कि किसान आंदोलन में हरवर्ग के लोग शामिल हैं। सरकार ने इस आंदोलन में फूट डालने का पूरा प्रयास किया, लेकिन सरकार सफल नहीं हो पाई।
चौ. ओमप्रकाश चैटाला ने कहा कि नागरिकों को रोटी, कपड़ा, मकान, शिक्षा व स्वास्थ्य सेवाएं देना सरकार की जिम्मेदारी होती है, लेकिन केंद्र तथा राज्य दोनों सरकार पूरी तरह असफल रही हैं।
उन्होंने कहा कि तिरंगा यात्रा के बहाने भी सरकार किसानों को बदनाम करना चाहती थी, लेकिन ऐसा नहीं कर पाई। भाजपा को तिरंगे के सम्मान से कोई लेना देना नहीं है। उन्होंने कहा कि अब तो हालात ये हो गए हैं कि भष्ट्राचार में भष्ट्राचार हो गया है। इस अवसर पर इनेलो पार्टी कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे।24c न्यूज/ इंदु दहिया 8053257789

आज की खबरें आज ही पढ़े
साथ ही जानें प्रतिदिन सामान्य ज्ञान के पांच नए प्रश्न तथा जीवनमंत्र की अतिसुंदर कहानी
डाउनलोड करें, 24c न्यूज ऐप, नीचे दिए लिंक से

Link: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.haryana.cnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *