नगरपालिका सचिव पर लगाए तानाशाही के आरोप

24सी, न्यूज़ संवाददाता
महम,

 दमकल उप- केन्द्र महम में पालिका रोल पर  कार्यरत कर्मचारियों  ने सर्वकर्मचारी संघ के नेतृत्व में सोमवार को रोष प्रदर्शन किया तथा पालिका कार्यालय के सामने धरना दिया। 

कर्मचारियों ने नगरपालिका पर तानाशाही तथा अनदेखी के आरोप लगाए। धरने की अध्यक्षता उप दमकल केन्द्र महम के प्रधान सोमबीर ने की। संचालन सचिव राजपाल ने किया। कर्मचारियों ने नगरपालिका कार्यालय से भिवानी स्टेण्ड तक  प्रदर्शन करते हुए पालिका सचिव की तानाशाही के ख़िलाफ़ नारेबाजी की। 

 सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के प्रदेश सचिव बिजेन्द्र सिंह बैनीवाल व ब्लॉक महम के प्रधान राय सिंह नेहरा ने नगरपालिका प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि 14 सितम्बर तक उप दमकल केन्द्र महम के फायर कर्मियों को उनकी दस साल की नौकरी के अनुभव के आधार पर संशोधित डी सी रेट का लाभ बकाया राशि सहित व हरियाणा सरकार के आदेशानुसार 10 आकस्मिक अवकाश और 10 मैडीकल अवकाश का लाभ नहीं दिया गया तो आने वाली 14 सितम्बर को सर्व कर्मचारी संघ के नेतृत्व में फायर कर्मियों के साथ महम उप मण्डल के सैंकड़ों कर्मचारी बड़ा आंदोलन करने को मज़बूर होंगे। 

धरना प्रदर्शन में वीएलडीए यूनियन के जिला सचिव जगबीर सिवाच, सुरेन्द्र खुराना, सर्व कर्मचारी संघ ब्लॉक कमेटी महम के सचिव कैलाश चंद्र व फायरमैन सोमबीर, नरेन्द्र, शीलू, प्रदीप, संदीप, नीरज, जितेन्द्र, राजपाल, मंजीत व ड्राईवर सतीश और सुनील उपस्थित रहे|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *