मदीना टोल पर किसानों ने लिया निर्णय
महम
नए कृषि बिलों का विरोध कर रहे किसान संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर 15 अगस्त को तिरंगा यात्रा निकालेंगे। मदीना टोल पर सुबह ध्वजारोहरण के बाद नौ बजे यह यात्रा टोल से ही आरंभ होगी। यह यात्रा दस बजे अंबेडकर चैक रोहतक पहुंच कर जिला तिरंगा यात्रा मंे शामिल होगी।
इस संबंध में बुधवार को संयुक्त किसान मोर्चा की मदीना टोल कमेटी की बैठक मदीना टोल पर हुई। जारी विज्ञप्ति में बताया गया है कि बैठक की अध्यक्षता हवा सिंह सैमाण ने की। संचालन बलवान सिंह ने किया।
किसान टैªक्टरांे और मोटरसाइकिलों पर सवार होकर इस यात्रा में भाग लेंगे। इस अवसर पर मुकेश खासा, संदीप मोखरा, कुलबीर मदीना, कर्मबीर मदीना, सत्यवान, चांद राम, हंसराज बसाना, राय सिंह नहरा, उमेद सैमाण, बलजीत सिंह, महाबीर सिंह, रणबीर सिंह व बलवान सिंह भराण आदि उपस्थित रहे।(विज्ञप्ति)24c न्यूज/ इंदु दहिया 8053257789
आज की खबरें आज ही पढ़े
साथ ही जानें प्रतिदिन सामान्य ज्ञान के पांच नए प्रश्न तथा जीवनमंत्र की अतिसुंदर कहानी
डाउनलोड करें, 24c न्यूज ऐप, नीचे दिए लिंक से
Link: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.haryana.cnews