गन्नें के भाव बढ़ाने की मांग को लेकर किसान कर रहे हैं आंदोलन

महम, 25 जनवरी
महम चीनी मिल से संबंधित गन्ना उत्पादक किसानों का आंदोलन जारी है। किसान मिल को गन्ना नहीं दे रहे। मिल बंद है। बुधवार को किसानों ने ट्रैक्टर मार्च निकाला तथा चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगे नहीं मानी गई तो 27 जनवरी से मिलों के सामने के रोड़ जाम कर दिए जाएंगे।
किसान राय सिंह नहरा व अंकुश ने बताया कि सरकार किसानों की मांगों को लेकर असंवेदनशील है। वर्तमान सरकार के कार्यकाल में गन्ने का भाव केवल दो प्रतिशत बढ़ा है जबकि महंगाई आसमान छू रही है। यदि महंगाई भत्ते के हिसाब से भी गन्नें का भाव बढ़ाया जाता तो यह भाव 450 रूपए प्रति क्विंटल से बहुत अधिक होता। किसानों का कहना है कि भारत एक कृषि प्रधान देश है, लेकिन सरकार किसानों के साथ छलावा कर रही है। सरकार ने किसानों की आय दोगुणी करने का वादा किया था, लेकिन बदले में उलटा हुआ। किसानों की आय पहले से भी कम हो गई।
किसानों का कहना है कि सरकार किसानों को संतुष्ट नहंी कर पा रही है। यहीं कारण है कि किसानों के साथ सरकार की बातचीत बेनतीजा हो रही है।
किसानों ने बताया कि किसान अपनी मांग पर अडिग हैं। जब तक उनकी मांग नहीं मानी जाती तब मिलों को गन्ना नहीं दिया जाएगा तथा आंदोलन जारी रहेगा। बताया गया कि महम चीनी मिल परिसर में लगभग एक लाख क्विंटल गन्ना जमा है।
किसानों ने कहा है कि सरकार तुरंत उनकी मांगों को माने अन्यथा 27 जनवरी से मिलों के सामने वाले रोड़ जाम कर दिए जाएंगे। इंदु दहिया/ 8053257789

24c न्यूज की खबरें ऐप पर पढ़ने के लिए डाउनलोड करें 24c न्यूज ऐप नीचे दिए लिंक से

Link: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.haryana.cnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *