शिक्षण संस्थानों के विद्यार्थियों ने प्रस्तुत किए सांस्कृतिक कार्यक्रम

उत्कृष्ट सेवा देने वाले अधिकारियों को किया गया सम्मानित
महम, 26 जनवरी

74वां गणतंत्र दिवस समारोह राजकीय महाविद्यालय के परागंण मे मनाया गया। मुख्यातिथि राज्यसभा सांसद रामचन्द्र जांगडा ने राष्ट्रधुन के साथ राष्ट्रध्वज फहराकर आकर्षक परेड की सलामी ली व परेड का निरक्षण किया। इससे पहले राज्यसभा सांसद रामचन्द्र जांगडा ने आजाद चौंक स्थित शहीदी स्मारक पर भी शहीदों को श्रद्धासुमन अर्पित करके श्रद्धांजली दी।
गणतंत्र दिवस समारोह के अवसर पर अपने संम्बोधन मे जांगडा ने कहा कि आज ही के दिन 26 जनवरी 1950 को भारत का अपना संविधान लागू हुआ था। इसी संविधान के कारण हम सभी को समान न्याय, स्वतंत्रता एवं समानता का अधिकार मिला। भारत के संविधान को बनाने मे बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर का अहम योगदान रहा। देश को आजादी दिलाने के लिए राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, सुभाष चन्द्र बोस, शहीद भगत सिंह, राजगुरू, सुखदेव, चन्द्र शेखर आजाद और उधम सिंह जैसे अनेक स्वतंत्रता सेनानियों ने लम्बा संघर्ष किया। उन्होनें कहा कि आजादी के लिए अपने प्राणों को न्योछावर करने वाले सभी ज्ञात-अज्ञात शहीदों के साथ-साथ उन जांबाज जवानों को भी सलाम करता हूं। जिन्होनें आजादी के बाद देश की रक्षा के लिए अपने प्राणों की बाजी लगा दी। आजादी की लड़ाई में हरियाणा प्रदेश का भी अहम योगदान रहा। आज भी हरियाणा के नौजवान सेना में भर्ती होना अपनी शान समझते हैं। यही कारण है कि आज भारतीय सेना का हर दसवां जवान हरियाणा से हैं।
उन्होंने कहा कि युद्ध के दौरान शहीद हुए हरियाणा के सैनिकों और अर्ध-सैनिक बलों के जवानों की अनुग्रह राशि 20 लाख से बढा कर 50 लाख कर दी गई हैं। इसी प्रकार आई.ई.डी. बलास्ट में शहीद होने पर भी अनुग्रह राशि 20 लाख रू. से बढा कर 50 लाख रू. कर दी गई हैं।
सांसद ने कहा कि देश में पहली बार बीपीएल परिवारों को ऑनलाइन राशन कार्ड देने कि सुविधा शुरू की हैं। जिन परिवारों की वार्षिक आय एक लाख अस्सी हजार रू. से कम हैं उसका बीपीएल कार्ड स्वतः ही बन जाएगा और आय अधिक हो जाती है तो उसका कार्ड स्वतः ही बन्द हो जाएगा। उन्होने कहा कि गरीबों को मुफ्त ईलाज सुविधा देने के लिए चिरायु योजना शुरू कि हैं जिसके तहत एक लाख अस्सी हजार रू. से कम वार्षिक आय वाले लगभग 13 लाख नए परिवारों को मुफ्त ईलाज की सुविधा मिल गई हैं। प्रदेश में सभी तरह की सामाजिक सुरक्षा पैंशन की राशि 2500 रू. की गई हैं। इसके अलावा 60 वर्ष से अधिक आयु के श्रमिको को भी 2750 रू. मासिक पैंशन दी जा रही हैं।
सांसद जांगडा ने कहा कि प्राकृतिक आपदा से फसल खराब होेने पर मुआवजा राशि को बढाकर 15000 रू. प्रति एकड़ किया हैं। बैंको से किसानों के लेन देन पर लगने वाली स्टाम्प फीस 2000 रू. से घटाकर 100 रू. कि गई हैं। प्रदेश में संस्कार और रोजगार से युक्त शिक्षा देने के लिए नई राष्ट्रीय शिक्षा निति लागू कि जा रही हैं। इसे प्रदेश में वर्ष 2025 तक पूरी तरह लागू कर दिया जाएगा। प्राईवेट स्कूलों की तर्ज पर सुविधाएं देने के लिए 126 नये संस्कृति मॉडल स्कूल खोले गए हैं। सरकारी स्कूलों में पढनें वाले दसवीं व बारहवीं कक्षा के छात्रों को लगभग 6 लाख टैबलेट मुफ्त दिए गए हैं। युवाओं को नौकरी के लिए बार-बार आवेदन करने व फीस भरने से छुटकारा देने के लिए एकल पंजीकरण की सुविधा शुरू कि गई हैं। बार-बार प्रतियोगी परीक्षा से निजात दिलाने के लिए कॉमन पात्रता परीक्षा का प्रावधान किया गया हैं। जिसके तहत ग्रुप सी के लिए परीक्षा भी आयोजित हो चुकी हैं। ग्रामिण क्षेत्रों को डिजिटल बनाने के लिए ग्राम दर्शन पोर्टल पर 6197 ग्राम पंचायतो डिजिटल डाटा उपल्बध हैं। ग्रामीणों को उनकी सम्पति का मालिकाना हक देने के लिए प्रदेश के लगभग सभी गावों को लाल डोरा मुक्त किया जा चुका हैं।  

समारोह में परेड के लिए हरियाणा पुलिस महम, राजकीय महाविद्यालय महम के छात्र-छात्राओं, राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय खरकडा़, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय महम, बहलबा व महाराजा अग्रसेन पब्लिक स्कूल महम की बैंड की धुन के साथ टुकडीयों ने मार्च पास्ट किया तथा समारोह मे मार्च पास्ट के साथ महाराजा अग्रसेन, ज्ञान ज्योति हाई स्कूल व राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय महम, एचडी स्कूल, खेडी महम व मॉडल स्कूल महम के छात्र-छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। समारोह में चीनी मिल महम, आईटीआई, राजकीय बहुतकनीकी संश्थान तथा मॉडल स्कूल महम द्वारा मनोहारी झांकियां भी निकाली गई। राज्यसभा सांसद ने समारोह में भाग लेने वाली परेड, मार्च पास्ट व सांस्कृतिक कार्यक्रमो में भाग लेने वाली टीमों को समृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। उत्कृट कार्य करने वाले अधिकारीयों, कर्मचारियों व सामाजिक संस्थाओं के व्यक्तियों को प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया।
सांसद जांगडा को समारोह में सिविल जज प्रवीन कुमार, अतिरिक्त पुलिस अधिक्षक हेमेन्द्र कुमार मीणा, जिला परिषद के सी.ई.ओ. विजय मलिक, नायब तहसीलदार दीपक धांगड, खंड शिक्षा अधिकारी बिजेन्द्र हुड्डा,ने समृति चिन्ह देकर सम्मानित किया व सभी अधिकारीयों को सांसद जांगडा ने समृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। गणतंत्र दिवस समारोह में  नगरपालिका सचिव नवीन नांदल, सहायक खाद्य एवं आपूर्ति अधिकारी सतीश दहिया, महम कॉलेज प्राचार्य आशा मलिक, पशुपालन विभाग के एस.डी.ओ. नरेन्द्र दहिया, नगरपालिका अध्यक्ष भारती पवांर, उपाध्यक्ष वबंसन्त लाल गिरधर, महन्त सतीशदास,  फतेह सिंह, मुकेश खत्री ओबीसी मोर्चा बीजेपी, अजीत अहलावत, डॉ कृष्ण लांबा, धर्मवीर खत्री, वेद पांचाल, राजकुमार जांगडा, वेद प्रकाश अहलावत, प्रवीन खत्री, सुरेन्द्र प्रजापति व पार्षद सोनु जांगडा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारीयों व कर्मचारीयों ने भाग लिया। इंदु दहिया/ 8053257789

24c न्यूज की खबरें ऐप पर पढ़ने के लिए डाउनलोड करें 24c न्यूज ऐप नीचे दिए लिंक से

Link: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.haryana.cnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *