450 रूपए प्रति क्विंटल की मांग कर रहे हैं किसान
महम, 20 जनवरी
किसानों ने महम सहकारी चीनी मिल को ताला जड़ दिया है। किसानों की मांग है कि गन्ने का भाव 450 रूपए प्रति क्विंटल किया जाए। किसानों ने घोषणा की है कि जब तक उनकी मांग पूरी नहीं होगी तब तक आंदोलन जारी रहेगा तथा मिल को गन्ना नहीं दिया जाएगा।
जिला पार्षद अमित रांगी ने बताया कि महंगाई का खामियाजा किसानों को बहुत अधिक भुगतना पड़ रहा है। खाद, बीज, दवाइयां तथा डीजल आदि सब महंगा हो गया। लेकिन गन्ने के भाव अपेक्षाकृत नहीं बढ़े। किसानों ने मजबूर होकर धरना लगाना पड़ा है। गांव सीसर के किसान सोनू ने बताया कि आंदोलन का निर्णय दस जनवरी को करनाल में हुई किसानों की मिटिंग में लिया गया था। 16 जनवरी को पंचकुला में किसानों को वार्ता के लिए बुलाया गया था, लेकिन किसानों की नहीं सुनी गई। मजबूर होकर किसानों को इस आंदोलन के लिए मजबूर होना पड़ा है। यह जानते हुए भी इस आंदोलन में किसानों का भी भारी नुकसान है।
किसान अंकुश ने कहा कि सरकार ने किसानों के साथ धोखा किया है। उन्होंने मांग की है कि धरना स्थल पर एक एंबूलेंस की व्यवस्था की जानी चाहिए। सर्दी के मौसम में किसानों को दिक्कत हो सकती है। बास के किसान दलबीर पंघाल ने कहा है कि किसानों की आमदनी नहीं खर्चा बढ़ा है। किसान भारी परेशानी में हैं। किसानों ने मांग है कि सरकार उनकी मांग को तुरंत माने। किसानों ने धरना स्थल पर सरकार विरोधी नारे भी लगाए। इंदु दहिया/ 8053257789
24c न्यूज की खबरें ऐप पर पढ़ने के लिए डाउनलोड करें 24c न्यूज ऐप नीचे दिए लिंक से
Link: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.haryana.cnews