अगले वर्ष बाढ़ के कारण महम में फसलें नहीं खराब होने का दावा
महम, 20 जनवरी
महम क्षेत्र को बाढ़ मुक्त रखने के लिए हरियाणा सरकार ने एक विशेष योजना तैयार की है। इसके लिए सरकार ने 51 करोड़ रूपए जारी किए हैं। इसके अतिरिक्त महम के विकास के लिए गत सप्ताह भी 57 करोड़ रूपए की रकम भी जारी की गई थी। यह जानकारी भाजपा नेता शमशेर खरकड़ा ने दी है।
शमशेर खरकड़ा ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए बताया कि पिछले दिनों कृषिमंत्री जेपी दलाल महम में जलभराव की स्थिति का जायजा लेने आए थे। उन्होंने इस संबंध में सीएम को जानकारी दी थी। सीएम ने तुरंत विशेष योजना को मंजूरी दे दी तथा राशि आवंटित कर दी है। खरकड़ा ने बताया कि इस योजना के तहत महम ड्रेन की सब ड्रेनों से पानी की निकासी को बढ़ाया गया है। भिवानी सब ब्रांच, दादरी सब ब्रांच में जाने वाली पानी की क्षमता 80 क्यूसिक से बढ़ाकर 180 क्यूसिक की जाएगी। अन्य सबब्रांचों में जाने वाले पानी की क्षमता भी बढ़ाई गई है। इसके अतिरिक्त विभिन्न गांवों में लगे हुए पंप हाऊसों की क्षमता भी बढ़ाई गई है। खरकड़ा ने दावा किया कि अगले वर्ष बारिश के पानी के कारण महम की एक खूड भूमि भी बिजाई के बिना नहीं रहेगी। उन्होंने बताया कि मदीना गिंधराण ग्राम पंचायत में पेयजल की समस्या के निपटान के लिए न्यू निंदाना माइनर की रिमाॅडलिंग होगी तथा उसकी क्षमता बढ़ाई जाएगी।
खरकड़ा ने कहा कि वर्तमान सरकार की गत योजना में महम में 600 करोड़ रूपए के विकास कार्य हुए थे। इस योजना में अब तक लगभग 500 करोड़ रूपए के विकास कार्य हो चुके हैं। सीएम मनोहर लाल ने महम के लिए हरियाणा प्रदेश के खजाने का मूंह खोल रखा है। अब से पहले की सरकारों ने महम के विकास की कोई सुध नहीं ली थी। उन्होंने इसके लिए सीएम तथा कृषि मंत्री का महम विधानसभा क्षेत्र की ओर से धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि महम ने जिनकों विकास करवाने जिम्मेदारी दी है वे अपनी व्यक्तिगत राजनीति में उलझे हुए तथा जनता की दी हुई ताकत का दुरूपयोग कर रहे हैं।
शनिवार को आएंगे महम में कृषि मंत्री
खरकड़ा ने बताया कि प्रदेश के कृषि मंत्री जेपी दलाल शनिवार को महम में श्रीकृष्ण गौशाला के समारोह में भाग लेंगे। उन्होंने कहा कि महम के लिए बाढ़मुक्त योजना तैयार करने के लिए भी महम की तरफ से कृषि मंत्री धन्यवाद किया जाएगा तथा कृषि मंत्री के माध्यम् से सीएम का भी धन्यवाद किया जाएगा। इंदु दहिया/ 8053257789
24c न्यूज की खबरें ऐप पर पढ़ने के लिए डाउनलोड करें 24c न्यूज ऐप नीचे दिए लिंक से
Link: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.haryana.cnews