पार्षद के पति के खिलाफ की कार्रवाई की मांग
महम, 20 जनवरी
महम नगरपालिका के कर्मचारियों ने वार्ड 13 की पार्षद के पति के खिलाफ आंदोलन तेज कर दिया है। कर्मचारियों ने इस संबंध में 24 घंटे का अल्टीमेटम दिया है। 24 घंटे में यदि उनकी शिकायत पर मामला दर्ज नहीं हुआ तो कर्मचारियों ने अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी दी है।
नगरपालिका के कर्मचारियों ने शुक्रवार को एएसपी हेमेंद्र मीणा के नाम ज्ञापन दिया तथा पुलिस अधिकारियों से मिले। कर्मचारियों का कहना है कि 13 जनवरी को सफाई निरीक्षक ब्रह्मजीत को पालिका पार्षद के पति सुनील उर्फ लीलू तथा उसके द्वारा बुलाए गए अन्य ने उसके साथ मारपीट की थी तथा उसके मान-सम्मान को ठेस पहुंचाई थी। कर्मचारियों ने इस मामले में आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किए जाने की मांग की है। कर्मचारियों ने अपनी लिखित शिकायत में कहा है कि यदि इस मामले में मामला दर्ज नहीं किया गया तो नगरपालिका कर्मचारी संघ अनिश्चितकालीन हड़ताल के मजबूर होगा। पुलिस से मिलने वाले कर्मचारियों के दल का नेतृत्व नगरपालिका महम ईकाई के प्रधान बंसीलाल ने किया। उनके साथ सुभाष, राजेश कुमार, संजय, वीरभान, नरेश, प्रकाशी देवी, सुशील, नरेश, संजय कुमार, आशीष, नरेश व परमवीर आदि भी थे।
ध्यान रहे कि 13 जनवरी को सफाई निरीक्षक ब्रह्मजीत पालिका कार्यालय में नशे में धुत्त पाए गए थे। वार्ड 13 की पार्षद के पति सुनील का कहना है कि सफाई निरीक्षक ने उसके साथ बदतमीजी की थी। ब्रह्मजीत को पुलिस के हवाले कर दिया गया था। उसकी डाक्टरी जांच भी हो गई थी। तथा उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया था। अब ब्रह्मजीत का कहना है कि वह उस दिन दोपहर बाद छुट्टी पर था तथा पालिका कार्यालय में अपनी गाड़ी लेने गया था। तब सुनील व अन्य ने उसके साथ मारपीट की थी। इंदु दहिया/ 8053257789
24c न्यूज की खबरें ऐप पर पढ़ने के लिए डाउनलोड करें 24c न्यूज ऐप नीचे दिए लिंक से
Link: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.haryana.cnews