सरकार बनाने वाले सरकार गिरा भी सकते हैं-प्रेम सिंह

महम

मदीना टोल प्लाजा पर किसानों का धरना जारी है। 75वें दिन धरने की अध्यक्षता नफे सिंह ,ओम सिंह, लाडो देवी तथा परमेश्वरी देवी ने संयुक्त रूप से की।संचालन अखिल भारतीय किसान सभा के नेता प्रेम सिंह और मजदूर संगठन सीटू नेता सत्यनारायण ने किया। 

सुनीता देवी ने अपने सम्बोधन में कहा कि किसान आंदोलन में महिलाओं की भागीदारी लगातार बढ़ रही है। यह आंदोलन के लिए अच्छा संकेत है।सत्यनारायण में बताया आंदोलन में धीरे धीरे मजदूरों की भागीदारी भी बढ़ रही है।किसान सभ और सीटू  मिलकर गांवों में लगातार जनसम्पर्क अभियान चलाए हुए हैं।

किसानों की हाजिरी दिल्ली में भी लगातार बढ़ रही है। खेतों में काम के बावजूद किसान आंदोलन को मजबूत कर रहे हैं। प्रेम सिंह ने बताया इस देश का मजदूर किसान सरकार को बनाने वाला है तो सरकार को गिरा भी सकता है।

आसपास की न्यूज के बारे में तुरंत जानने के लिए डाऊन लोड़ करे 24सी ऐप नीचे दिए लिंक से

Link: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.haryana.cnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *