अग्रवाल सभा के पदाधिकारी व कार्यकारिणी सदस्य रहे उपस्थित
महम, 8 जनवरी
महाराजा अग्रसेन स्कूल महम में 12वीं कक्षा के विद्यार्थियांे के सम्मान में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। आयोजन 11वीं कक्षा के विद्यार्थियांे द्वारा किया गया। विदाई समारोह में दोनों कक्षाओं की ओर से सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गई।
समारोह का शुभारंभ अग्रवाल सभा के प्रधान जितेंद्र गोयल, प्रबंधक अनिल राय गोयल, उपप्रधान विनोद गुप्ता तथा अन्य कार्यकारिणी सदस्यों ने किया। सभा के सदस्यों ने 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों को आगामी परीक्षाओं के लिए शुभकामनाएं दी तथा उनके सुखद भविष्य की कामना की। सभा की ओर से 11वीं कक्षा के विद्यार्थियांे के इस प्रयास को भी सराहा गया। कहा गया कि जूनियर विद्यार्थियों द्वारा अपने सीनियर साथियों के सम्मान में समारोह का आयोजन करना अच्छी परपंरा है।
प्राचार्या सीमा सहगल ने इस अवसर पर अपने संबोधन में विद्यार्थियांे को परीक्षाओं की तैयारियांे तथा आगे कैरिअर के चुनाव के बारे में टिप्स दिए। उन्होंने विद्यार्थियों के साथ बिताए अपने सुखद क्षणों को भी सांझा किया। उन्होंने कहा कि ये समारोह खु’ाी और गम दोनांे का मिश्रण हैं।
समारोह में रैप वाॅक के अतिरिक्त पंजाबी, हरियाणवीं तथा हिंदी गानों की प्रस्तुतियां भी दी गई। विद्यार्थियों द्वारा एक लघु नाटिका भी प्रस्तुत की गई। 12वीं कक्षा के विद्यार्थियांे ने स्कूल में बिताए क्षणों को याद किया तथा उनका भावपूर्ण वर्णन किया। इंदु दहिया/ 8053257789
24c न्यूज की खबरें ऐप पर पढ़ने के लिए डाउनलोड करें 24c न्यूज ऐप नीचे दिए लिंक से
Link: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.haryana.cnews