प्रदर्शन करते महम पालिका के सफाई कर्मचारी

कर्मचारियों का आंदोलन जारी

ठेके पर लगे सफाई कर्मचारियों को हटाए जाने के विरोध से शुुरु हुआ महम नगरपालिका के सफाई कर्मचारियों का आंदोलन जारी है। रविवार को सफाई कर्मचारियों के समर्थन में पूर्व पालिका प्रधान, उपप्रधान व पार्षद भी आए हैं। कर्मचारियों ने पूर्व विधायक आनंद सिंह दांगी के समर्थन का दावा भी किया है।

पालिका कर्मचारियों द्वारा जारी पूर्व प्रधानों व उपप्रधानों का समर्थन पत्र

कर्मचारियों ने पूर्व प्रधान बलदेव राज सचदेवा, कमलेश बहमणी, पूर्व उपप्रधान सीता राम सैनी, जगत सिंह काला, जयनारायण दहिया, पूर्व पार्षद सोमनाथ गिरोत्रा, धर्मपाल मेहता, सुनीता मेहता, भूप सिंह वाल्मिकी, बलवान सिंह बहमणी, जयभगवान भगन, रमेश शर्मा, स्वीटी खुराना, सुभाष बामल, नरेंद्र सिंह लिलुआ, ओम प्रकाश ठाठी तथा जयबीर मोटा द्वारा हस्ताक्षरित एक बयान जारी किया है। जिसमें कहा गया है कि कर्मचारियों इस लड़ाई में वे उनके साथ हैं। इन जनप्रतिनिधियों ने मौके पर जाकर कर्मचारियों को समर्थन किया।

कर्मचारियों को कहना है कि उनकी मांगे पूरी नहीं होने तक उनका आंदोलन जारी रहेगा।

आसपास की न्यूज के बारे में तुरंत जानने के लिए डाऊन लोड़ करे 24सी ऐप नीचे दिए लिंक से

Link: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.haryana.cnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *