गांव फरमाणा में रावण के पुतले के साथ महाबीर सहारण व खिलाड़ी

गांव फरमाणा में मनाया गया दशहर पर्व

महम
महम चौबीसी के गांव फरमाणा में ग्रामीणों तथा बच्चों ने दशहरा पर्व श्रद्धा और हर्षोल्लास से मनाया। राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में मनाए इस पर्व में बच्चांे ने स्वयं ही रावण का पुतला तैयार किया। समाजसेवी महाबीर सहारण ने इस पुतले का दहन किया।
महाबीर सहारण ने इस अवसर पर अपने संबोधन में कहा कि व्यक्ति में यदि अहंकार आ जाता है तो वह रावण हो जाता है। आज भी हमारे बीच न जाने कितने रावण छिपे हुए हैं। हमें उन्हें पहचाना होगा। उन्होंने कहा कि जो व्यक्ति गांव के युवाओं को सही रास्ते पर लाने की बजाय भटकाने का काम करते हैं। जो व्यक्ति सत्य की बजाय झूठ का प्रचार करते हैं। जो व्यक्ति नशा तथा अन्य बुराइयों में लिप्त हैं, वे रावण से कम नहीं हैं।
उन्होंने कहा कि बुराइयों का अंत अवश्य होता है। जब अच्छाई आ जाती है तो बुराई को भागना ही पड़ता है। जिस प्रकार अंधकार को प्रकाश से तथा अज्ञान को ज्ञान से मिटाया जा सकता है, उसी प्रकार बुराई को अच्छाई से ही मिटाया जा सकता है। उन्होंने इस अवसर पर सभी ग्रामीणों से एकजुट होकर बुराइयों व समाजिक कुरीतियों को मिटाने के लिए आह्वान किया।
इस अवसर पर बच्चों ने भी दशहरा पर्व संबंधित विषयों पर अपने विचार रखे। सांस्कृतिक कार्यक्रमों को आयोजन भी किया गया। बच्चों को मिठाई वितरित की गई। (विज्ञप्ति) इंदु दहिया/ 8053257789

24c न्यूज की खबरें ऐप पर पढ़ने के लिए डाउनलोड करें 24c न्यूज ऐप नीचे दिए लिंक से

Link: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.haryana.cnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *