पैरों की एक्सरसाइज करने वाली मशीन सीधी नहीं उल्टी चलती है

दो साल से नागरिक कर रहे हैं शिकायत

पालिका प्रधान ने चुनाव के दिनों में किया था ठीक करवाने का वादा
महम

महम चौबीसी के ऐतिहासिक चबूतरे के पास महम की पहली और सबसे बड़ी सीटी पार्क का ओपन जिम इन दिनों बदहाल है। जिम की कुल 11 में से आठ मशीनें या तो पूरी तरह खराब हैं, या आधी टूटी हुई हैं। नागरिकों को कहना है कि इस ओपन जिम की यह स्थिति दो साल से भी अधिक समय से है। बार-बार कहने के बावजूद भी इस ओर ध्यान नहीं दिया जा रहा।
खास बात यह है कि यह महम का सबसे पुराना और बड़ा पब्लिक पार्क है। हालांकि आरंभ में इस पार्क में लोहे के जाल लगाकर पौधों से शेर, मोर तथा पनिहारिन आदि की आकृतियां भी बनाई गई थी। लेकिन कुछ समय के बाद ये नष्ट हो गई थी। यह पार्क हरियाणा शहरी प्राधिकरण एथोरिटी द्वारा निर्मित किया गया था। ऐसे में इसे हुडा पार्क भी कहा जाता है। बाद यह पार्क महम नगरपालिका के आधीन आ गया। यहां सैंकड़ों की संख्या में नागरिक प्रतिदिन सुबह शाम यहां सैर करने आते हैं।

हाथों को गोल घुमाने वाली मशीन का एक चक्र ही गायब है

वर्तमान सरकार द्वारा पार्क का सौंदर्यकरण भी किया गया और इसके दक्षिण दिशा में एक ओपन जिम की स्थापना भी गई। जिम में शरीर के लगभग सभी अंगों की एक्सरसाइज के लिए कुल 11 मशीनें लगी हैं। यहां प्रतिदिन सैर करने वाले अशोक कुमार ने बताया कि दो साल से भी से अधिक समय से जिम की अधिकतर मशीनों में कोई ना कोई फाल्ट है। एक-दो मशीन तो ऐसी हैं जो बिल्कुल भी काम नहीं कर रही। गत पालिका चुनावों के समय, चुनावों के फौरन बाद ये मशीनें ठीक करवाने का वादा किया गया था। लेकिन अभी तक मशीनंे ठीक नहीं हुई हैं।
हो सकता है हादसा
अशोक कुमार ने बताया कि कुछ मशीनें ऐसी हैं जो देखने में बिल्कुल ठीक लग रही हैं। लेकिन ये वास्तव में खराब हैं। बिना जानकारी के कोई व्यक्ति इन अचानक चढ़ जाता है, तो उसे चोट लग सकती हैं। कई बार यहां ऐसा हो चुका है। कभी किसी बुजुर्ग को ज्यादा चोट भी लग सकती है। इस ओर तुरंत ध्यान दिया जाना चाहिए।
जल्द ही ठीक करवाई जाएंगी मशीनें-पालिका प्रधान
पालिका प्रधान भारती पंवार का कहना है कि उन्हें कुछ मशीनों में खराबी या टूटी होने की जानकारी है। इन मशीनों को जल्द ही ठीक करवाया जाएगा। (विज्ञप्ति) इंदु दहिया/ 8053257789

24c न्यूज की खबरें ऐप पर पढ़ने के लिए डाउनलोड करें 24c न्यूज ऐप नीचे दिए लिंक से

Link: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.haryana.cnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *