बैग लैस डे पर गतिविधियों का आनंद लेते आकेपी स्कूल के बच्चे

स्कूल ने शनिवार को मनाया ’बैग लैस डे’

महम
रामकृष्ण परमहंस वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मदीना (आरकेपी) ने शनिवार को नर्सरी से दूसरी कक्षा तक के बच्चांे के लिए बैग लैस डे मनाया। बच्चों को किताबों से दूर रख अन्य विभिन्न प्रकार के क्रियाकलापों तथा गतिविधियों में भाग लेने का अवसर दिया गया। स्कूल के निदेशक साहिल दांगी ने कहा कि यह एक शानदार कदम है। इससे बच्चों में पढ़ाई के प्रति और अधिक रूचि उत्पन्न होगी। बच्चों के लिए शिक्षा का माध्यम् मनोरंजक व रूचिपरक होना चाहिए। तभी बच्चें शिक्षा के प्रति अधिक आकर्षित होंगे।
नन्हें- मून्नें बच्चों ने ’विषय आधारित प्रस्तुति’, ’बूझों तो जानों’ ’डॉग एंड बोन’ नामक गतिविधियों के माध्यम् से खेल-खेल में ज्ञान प्राप्त किया। बच्चों को रामायण फिल्म दिखाई गई तथा उन्हें पौराणिक कथाओं तथा रामायण के पात्रों के बारे में विस्तार से बताया गया। ’स्पंज गतिविधि’ का आयोजन किया गया तथा बच्चों की फाइन मोटर स्किल्स को विकसित किया गया। बैग लैस डे का बच्चों ने जमकर आनंद लिया। स्कूल की प्राथमिक विंग की मुखिया रितिका खन्ना ने बताया कि स्कूल में पढ़ाई को रोचक बनाने के लिए समय-समय पर खेल व मनोरजंन के माध्यम ् से बच्चों को ज्ञानवर्धक जानकारियां दी जाती हैं। ’बैग लैस डे’ भी इसी उद्देष्य से मनाया जाता है। (विज्ञप्ति) इंदु दहिया/ 8053257789

24c न्यूज की खबरें ऐप पर पढ़ने के लिए डाउनलोड करें 24c न्यूज ऐप नीचे दिए लिंक से

Link: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.haryana.cnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *