नगरपालिका कार्यालय से लेकर गई पुलिस
करवाई डॉक्टरी जांच
महम, 13 जनवरी
महम नगरपालिका में जंगलराज होता जा रहा है। शुक्रवार को ड्यूटी टाइम में पालिका का सेनेटरी इंस्पेक्टर नशे में धुत्त था। इंस्पेक्टर लगातार कार्यालय में ही बिना रोकटोक के गालीगलौज कर रहा था। आखिर उसने वार्ड 13 की पार्षद रेणु रानी के पति सुनील उर्फ लीलू के साथ भी बदतमीजी करना शुरु कर दिया। सुनील ने इन सबन्ध में पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सेनेटरी इंस्पेक्टर को हिरासत में ले लिया।
सुनील ने बताया कि वह किसी काम से पालिका में आया हुआ था। उसके पास कुछ मिलने वाले भी आए हुए थे। सेनेटरी इंस्पेक्टर ब्रह्मजीत पहले से ही शराब के नशे में धुत्त था। पालिका कार्यालय परिसर में गाली गलौच करता फिर रहा था।
उसके जाने के बाद वह लगातार उसे टारगेट करके गालीगलौच करता रहा। उसे कई बार समझाया गयाए लेकिन नही माना। सुनील ने बताया कि इस सेनेटरी इंस्पेक्टर की इससे पहले भी शराब के नशे धुत्त होकर गालीगलौच करने की शिकायतें हैं।
इस सम्बंध में तुरंत पुलिस को सूचित की किया। पुलिस मौके पर पहुंची तब भी सुनील नशे में धुत्त था। पुलिस की मौजूदगी में गाली.गलौच करते हुए उसकी वीडियो भी वायरल हो रही हैं।
पुलिस ने ब्रह्मजीत की डॉक्टरी जांच करवा कर आगे की कार्रवाई आरम्भ कर दी है। इंदु दहिया/ 8053257789
24c न्यूज की खबरें ऐप पर पढ़ने के लिए डाउनलोड करें 24c न्यूज ऐप नीचे दिए लिंक से
Link: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.haryana.cnews