गांव सैमाण में हुए कार्यक्रम में सरकार पर बरसे आप नेता
महम, 10 मार्च
आम आदमी पार्टी नेता विकास नहरा ने कहा है कि महम क्षेत्र विकास कार्यों में लगातार पिछड़ रहा है। जबकि यहां नशे का कारोबार लगातार बढ़ रहा है। युवाओं के भविष्य पर प्रश्नचिह्न लग रहा है। गांव सैमाण में हुए एक कार्यक्रम में ग्रामीणों को संबोधित करते हुए विकास नहरा ने कहा कि आज हरियाणा प्रदेश भी भ्रष्टाचार व अपराध में नम्बर वन है। हर वर्ग मौजूदा सरकार से बेहद दुःखी है। हालात ये हैं कि सरपंचों और खिलाड़ियों तक को आंदोलन के लिए मजबूर होना पड़ रहा है।
उन्होंने कहा कि महम हलके के युवाओं को रोजगार नहीं मिल रहा है। शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में भी कोई कार्य नहीं हो रहा है। बेरोजगारी के कारण अपराध और नशे के दलदल में फसते जा रहे हैं। केवल आम आदमी पार्टी ही महम में जागरूकता अभियान चला रही है। इसके बाद अन्य नेता भी गली-गली चक्कर काटने पर मजबूर हो रहे हैं।
विकास नहरा ने कहा कि जो नेता पहले यहां से वोट लेकर गए हैं, उनसे इस बार पूछना की उन्होंने जनता के लिए अब तक क्या किया है? उन्होंने कहा कि आगामी चुनावों में प्रदेश में आम आदमी पार्टी की सरकार बनेगी। दिल्ली तथा पंजाब की तर्ज पर युवाओं को रोजगार के अवसर दिए जाएंगे। बिजली, पानी व स्वास्थ्य सेवाएं निःशुल्क दी जाएंगी। ग्रामीण क्षेत्र में भी स्कूलों तथा अस्पतालों की सुविधाओं के लिए काम किया जाएगा। उन्होंने कहा कि वर्तमान में आम आदमी पार्टी ही प्रदेश में एकमात्र विकल्प है। विकास नहरा ने इरान में हुई कबड्डी चैंपीयनशिप में गोल्ड मैडल जीत कर लौटे लाखनमाजरा के अंकुश राठी व आशीष मलिक का स्वागत भी किया तथा उन्हें भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी। (विज्ञप्ति) इंदु दहिया/ 8053257789
24c न्यूज की खबरें ऐप पर पढ़ने के लिए डाउनलोड करें 24c न्यूज ऐप नीचे दिए लिंक से
Link: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.haryana.cnews