श्रद्धा और उल्लास से मना त्यौहार
महम, 9 मार्च
महम क्षेत्र में होली और फाग का त्यौहार श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। विशेषकर ग्रामीण क्षेत्रों में जमकर कोरड़ा होली खेली गई। कोरोना के बाद लोगों में त्यौहार को मनाने के लिए जबरदस्त उत्साह था।
गांव में फाग वाले दिन भाभी देवरों को कपड़े से बने कोरड़ों मारती हैं। जबकि देवर भाभी रंग-गुलाल तथा पानी डालता है। महम के हर गांव की गलियों में बुधवार को यह शानदार दृश्य देखने को मिला। सुबह से ही बच्चे गलियों में एकत्र होने लगे थे। कुछ देर बाद ही महिलाओं ने कोरड़ों के साथ मोर्चा संभाल लिया और आरंभ हुआ कोरड़ा होली खेलने का अद्भूत खेल। जवान देवर व भाभियां जहां कोरड़ा होली खेलने का आनंद ले रहे थे तो वरिष्ठ ग्रामीण इस खेल पर नजर बनाए हुए थे।
![](https://24cnews.in/wp-content/uploads/2023/03/holi-2-600x450.jpg)
हालांकि बीच-बीच में वरिष्ठ पुरूष व महिलाओं की ठिठौली भी देखने को मिल रही थी। बच्चे भी इस खेल का पूरा आंनद ले रहे थे। गांवों में फाग का त्यौहार शांतिपूर्वक संपन्न हुआ। कहीं से किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं है।
![](https://24cnews.in/wp-content/uploads/2023/03/holi-1-600x450.jpg)
इधर महम शहर में यह त्यौहार उल्लास से बनाया गया। युवक दिनभर टोलियों में घूमते हुए तथा एक दूसरे को रंग-गुलाल लगाते देखे गए। पंजाबी धर्मशाला में एक समारोह का आयोजन किया गया। यहां होली खेलने आए नागरिकों दो टीमों के बीच रूमाल उठाओ खेल का आयोजन किया। इस खेल में टीम जमुना ने टीम गंगा को 21-19 के मामुली अंतर से हराया।
इस आयोजन में डा. ओपी चिटकारा, सोमनाथ गिरोत्रा, हंसराज गेरा, डा. विजय दहिया, जोगेंद्र गिरोत्रा, जगत सिंह काला, अशोक धवन तथा इंद्र बजाज आदि नागरिकों ने उपस्थित रहे। रूमाल उठाओ खेल में रैफरी की भूमिका डीपीई साधु बाबा ने निभाई। इंदु दहिया/ 8053257789
24c न्यूज की खबरें ऐप पर पढ़ने के लिए डाउनलोड करें 24c न्यूज ऐप नीचे दिए लिंक से
Link: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.haryana.cnews