Home ब्रेकिंग न्यूज़ महम में ऐसी कैसी डिलीवरी हुई जिसने हैरान कर दिया...

महम में ऐसी कैसी डिलीवरी हुई जिसने हैरान कर दिया महिला डाक्टर को? 24c न्यूज विशेष

20 साल करिअर में ऐसी डिलीवरी नहीं करवाई थी-डा. अन्नू लूथरा

अत्यंत जटिल डिलीवरी को किया बिना आपरेशन
जज्चा बच्चा दोनों स्वस्थ
महम

कभी कभी विकल्पों का आभाव जोखिम लेने पर मजबूर कर देता है। और जोखिमों से वो हो जाता हैं जिसकी आमतौर आदमी जिसके बारे जिसके बारे में नहीं सोचता। बुधवार की रात को महम के पंचायती रामलीला मैदान के सामने स्थित रामगोपाल सामान्य एवं जनाना हस्पताल में कुछ ऐसा ही हुआ।
यहां की डा. अन्नू लूथरा ने बताया कि उनके यहां एक ऐसी सामान्य डिलीवरी हुई जो उन्होंने 20 साल के अपने करिअर में कभी भी नहीं करवाई थी। मरीज के सहयोग व लिखित आश्वासन के बाद जोखिम लिया गया और असामान्य दिखने वाली डिलीवरी सामान्य हो गई।

बच्चे की मां पायल

डा. लूथरा ने बताया कि उनके पास महिला पायल पत्नी मोहित निवासी वार्ड दो महम डिलीवरी के लिए आई। बच्चे ने गर्भ में ही लैट्रिन कर दी थी। जो खतरा होती है। डिलीवरी होने ही वाली थी कि इसलिए महिला को रोहतक या किसी अन्य सर्जरी अस्पताल तक भेजना जोखिम भरा था।

नवजात शिशु

गर्भनाल के सात लपेटे थे बच्चे की गर्दन पर
लगभग एक घंटे के प्रयास के बाद डिलीवरी तो हो गई। लेकिन बच्चे की गर्दन पर गर्भनाल के सात लपेेटे थे। कभी-कभी एक या दो लपेटे हो सकते हैं। आखिर ’जाको राखें साइयां, मार सके ना कोई’ वाली कहावत चरितार्थ हुई और डिलवरी सुरक्षित व सामान्य तरीके से ही पूरी हो गई।
डा. लूथरा का कहना है कि सामान्य डिलीवरी को यह दुर्लभ मामला हैं। वे हमेशा सामान्य डिलवरी को ही प्राथमिकता देती हैं। बच्चे की मां पायल तथा उसके परिजन भी खुश हैं। जैसा डा. अन्नू लूथरा ने बताया, 24सी न्यूज/ इंदू दहिया

आज की खबरें आज ही पढ़े
साथ ही जानें प्रतिदिन सामान्य ज्ञान के पांच नए प्रश्न तथा जीवनमंत्र की अतिसुंदर कहानी
डाउनलोड करें, 24c न्यूज ऐप, नीचे दिए लिंक से

Link: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.haryana.cnews

1 COMMENT

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

महम में 262 लोगों की आंखों की जांच हुई, 40 ने किया नेत्रदान

सेठ माईदयाल हवेली लगाया गया निशुल्क जांच शिविर आखों की जांच से बिमारियों का पता भी लगाया जाएगामहमसेठ माईदयाल...

बाबा मस्तनाथ मंदिर फरमाना में भक्ति गीतों पर झूमी महिलाएं

बहुअकबरपुर से आई महिलाओं का भक्ति दल विशेष आकर्षण का केंद्र रहा महमबाबा मस्तनाथ मंदिर फरमाना में शनिवार को...

डाक्टर शारदा का निधन,पंजाब का पुत हरियाणा का बेटा बनकर रहा ताउम्र

1966 में महम आए और यहीं के होकर रह गए महम, 16 अगस्त एक समय महम के प्रतिष्ठित डाक्टर...

महम के संकट मोचन हनुमान मंदिर में चोरी, दोनों दानपात्र तोड़े

मंदिर समिति के प्रधान ने कराया मामला दर्ज महम, 8 अगस्त चोरों ने महम के वार्ड छह में...

Recent Comments

error: Content is protected !!