विधायक बलराज कुन्डू का पुतला फूंकते ब्राह्मण समाज के लोग

गांव भराण के निवर्तमान सरपंच के खिलाफ अशोभनीय टिप्पणी का आरोप

महम
महम के विधायक बलराज कुन्डू पर ब्राह्मण समाज ने भराण गांव के निवर्तमान सरपंच बलराज कुन्डू पर अशोभनीय टिप्पणी करने का आरोप लगाया गया है। विरोध में ब्राह्मण समाज की ओर से विधायक के खिलाफ रोष प्रदर्शन किया गया तथा विधायक का पुतला फूंका गया। इस मामले में विधायक से तुरंत माफी मांगने के लिए कहा गया है।
आरोप है कि विधायक बलराज कुन्डू ने गुगानवमी को भराण में मेले के उपलक्ष्य पर आयोजन में निवर्तमान सरपंच कर्ण सिंह के खिलाफ टिप्पणी की। गांव भराण हर वर्ष गुगानवमीं के अवसर पर मेला भरता है। गोगापीर मंदिर पर पूजा अर्चना होती है। हर वर्ष समारोह होता है। विधायक बलराज कुन्डू इस समारोह में मुख्यातिथि थे।
आरोप है कि इस दौरान उन्होंने गांव के निवर्तमान सरपंच पर टिप्पणियां की जो गलत थी। इसके बाद कर्ण सिंह ने विधायक से इस संबंध में बात की तो भी विधायक उनके साथ दुर्व्यवहार किया। विरोध में महम में सैमाण चुंगी स्थित चौबीसी ब्राह्मण धर्मशाला में ब्राह्मण समाज की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता चौबीसी ब्राह्मण सभा के पूर्व प्रधान रामनिवास शर्मा ने की। बैठक में कहा गया कि विधायक ने ब्रह्मण समाज की भावनाओं को ठेस पहुंचाई है। इसके समाज में भारी रोष है। इसके लिए विधायक तुरंत समाज से माफी मांगे अन्यथा समाज विधायक के खिलाफ बड़ा आंदोलन करने पर मजबूर होगा।
इधर विधायक बलराज कुन्डू का कहना है कि उन्होंने ब्राह्मण समाज या किसी के लिए कुछ भी गलत नहीं बोला। बेवजह इस मामले को तूल देने का प्रयास किया जा रहा है। समारोह में बहुत से ग्रामीण मौजूद थे। कोई भी बताए कि उन्होंने कोई गलत टिप्पणी की थी। (विज्ञप्ति) इंदु दहिया/ 8053257789

24c न्यूज की खबरें ऐप पर पढ़ने के लिए डाउनलोड करें 24c न्यूज ऐप नीचे दिए लिंक से

Link: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.haryana.cnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *