मदीना टोल प्लाजा पर आंदोलनकारियों में महिलाएं भी मौजूद रही

मदीना टोल पर किसानों का धरना जारी

  • महिलाओं की भागीदारी बढ़ रही है

मदीना टोल पर किसानों को टोल फ्री धरना जारी रहा। शुक्रवार को किसानों ने मांग की कि सिंघू, टिकरी तथा गाजीपुर बॉर्डर आंदोलनरत किसानों के लिए बिजली तथा पानी की व्यवस्था तुरंत बहाल की जानी चाहिए। प्रजातांत्रिक व्यवस्था में आंदोलन किसानों का अधिकार है।

किसान मजदूर नेता बलवान सिंह ने बताया कि शुक्रवार को धरने की अध्यक्षता वेद कौर, नफे सिंह सैमाण तथा रामफल सीसर खास ने किया। संचालन सत्यादेवी मदीना तथा बलवान सिंह खरक जाटान ने की।

किसानों ने शनिवार को चक्का जाम को लेकर रणनीति भी बनाई। किसानों का कहना है कि रोहतक में कम से कम दस स्थानों पर राष्ट्रीय राजमार्गों तथा अन्य मार्गों को बंद रखा जाएगा।

धरने को अंजू मदीना, सत्यनारायण किशनगढ़, बबीता देवी, प्रेम सिंह, राज देवी, ईशवंती, रानी मदीना तथा सोनिया अजायब ने की। धरने पर महिलाओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत भी किए।

आसपास की न्यूज के बारे में तुरंत जानने के लिए डाऊन लोड़ करे 24सी ऐप नीचे दिए लिंक से

Link: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.haryana.cnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *