सेना ने महम के पड़ाव पर लगा दिया चेतावनी बोर्ड

पड़ाव का सेना ने लिया है कब्जा

  • शुक्रवार को पुलिस तथा सैनिक बलों की मौजूदगी में पूरी की कब्जा कार्रवाई
  • निर्विरोध हुई कब्जा कार्रवाई पूरी

“सावधान! ये भूमि सेना की है। यहां ट्रैसपासिंग अर्थात अतिचार करना मना है। अन्यथा कानूनी कार्रवाई होगी।”

महम में पड़ाव के नाम से जाने जाने वाली भूमि पर अब सेना अपना बोर्ड लगा दिया है और उस पर ये लिख दिया गया है। यह भूमि महम के पश्चिम में सरस्वती स्कूल के सामने है। यह अलग-अलग स्थानों पर लगभग 35 एकड़ भूमि बताई जा रही है।

शुक्रवार को ड्यूटी मैजिस्ट्रेट स्थानीय नायब तहसलीदार राजकुमार की देखदेख में कब्जा कार्रवाई पूरी की गई। सेना ने लंबी कानूनी तथा प्रशासनिक कार्रवाई के बाद इस भूमि पर कब्जा लिया है। नायब तहसीलदार राजकुमार ने बताया कि यहां सेना की 28-30 एकड़ तथा 6 एकड़ भूमि पर है। जिस पर अवैध रूप से कब्जे किए हुए थे। अवैध निर्माण गिरा दिए गए हैं। राजकुमार के अनुसार किसी भी व्यक्ति ने कोई विरोध नहीं किया। सेना की तरफ कर्नल विजय अहलावत मौजूद रहे। पुलिस के साथ-साथ सेना के जवान भी इस अवसर पर तैनात थे।

सेना का पड़ाव डलता था

बिट्रिश तथा मुगलकाल में यहां सेना अपना पड़ाव डालती थी। यह रास्ता दिल्ली से लाहौर तक जाता था। अरब की तरफ से आने जाने वाले मुख्य मार्गों में से एक था। इसीलिए इस भूमि का अब तक पड़ाव के नाम से ही जाना जाता है। यहां लगभग 25 साल पहले तक पशुओं का मेला भी लगता था।

नगरपालिका ने बना रखा था डंपिग एरिया

कई अन्य कब्जाधारियों के साथ-साथ इस भूमि पर नगरपालिका द्वारा कूड़ा-करकट भी डाला जाता था। यहां कूड़े के ऊंचे-ऊंचे ढ़ेर लगे हुए थे। जिन्हें आज जेसीबी मशीनों से गिराया गया। सेना ने निशानदेही कर दी है।

जेसीबी मशीनों से गिराया गया कूड़ा-करकट

आसपास की न्यूज के बारे में तुरंत जानने के लिए डाऊन लोड़ करे 24सी ऐप नीचे दिए लिंक से

Link: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.haryana.cnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *