मदीना टोल पर सुबह पहुंचे गुरनाम सिंह चढूनी

भारतीय किसान यूनियन के प्रदेशाध्यक्ष गुरनाम सिंह चढूनी आए मदीना

  • मदीना टोल प्लाजा के अतिरिक्त गांवों में भी रहा जाम

संयुक्त किसान मोर्चो के आह्वान पर किसानों ने महम में कई स्थानों पर जाम रखा। मुख्य धरना प्रदर्शन मदीना टोल प्लाजा रहा। यहां जाम शुरु होने से पूर्व भारतीय किसान यूनियन के प्रदेशाध्यक्ष गुरनाम सिंह चढूनी भी आए। 

गुरनाम सिंह चढूनी ने कहा आंदोलन को तोड़ने का प्रयास

भारतीय किसान यूनियन के प्रदेशाध्यक्ष गुरनाम सिंह चढूनी ने कहा है कि सरकार किसान आंदोलन को तोड़ने का षड़यंत्र कर रही है। किसानों के सामने हर प्रकार की मुसीबतें खड़ी की जा रही हैं, लेकिन किसान अपना हक लेकर रहेंगे। उन्होंने कहा कि आज का बंद केवल सांकेतिक है। तीन घंटे के लिए रखा जा रहा है। इस दौरान भी एम्बुलेंस आदि के लिए रास्ता दिया जाएगा। उन्होंने मीडिया पर भी भेदभाव का आरोप लगाया।

गांव निंदाना ने किसानों ने लगाया जाम

यहां भी रहे जाम

मदीना टोल के अतिरिक्त गांव निंदाना में भी गोहाना भिवानी मार्ग को बंद रखा गया। यहां भारी संख्या में ग्रामीण रोड़ पर रहे। गांव भैणीमहाराजपुर, सीसर, बलंभा मोड, हनुमान मंदिर तथा लाखनमाजरा आदि में भी जाम रखा गया। जाम शांतिपूर्ण रहने की जानकारी है।

भैणीमहाजपुर में रहा जाम टोल पर रहा धरना व जाम

मदीना टोल प्लाजा पर धरने का अध्यक्षता कमला देवी, संतोष देवी, नफे सिंह तथा दयानंद ने संयुक्त रूप से की। संचालन बलवान सिंह, प्रकाश चंद्र तथा सत्यनारायण ने किया। धरने पर कामरेड सुरेंद्र मलिक, कामरेड कृष्ण प्रसाद, कामरेड विकास रंजन भटचार्य तथा बलराम दांगी भी पहुंचे।

आसपास की न्यूज के बारे में तुरंत जानने के लिए डाऊन लोड़ करे 24सी ऐप नीचे दिए लिंक से

Link: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.haryana.cnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *