किसाना का टोल फ्री धरना 41वें दिन भी जारी
मदीना टोल पर किसानों को टोल फ्री धरना 41वें दिन भी जारी रहा। किसानों ने घोषणा की कि 14 फरवरी को बसंत पंचमी एवं चौ. छोटूराम जयंती के उपलक्ष्य पर मदीना टोल पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। गुरुवार को धरने की अध्यक्षता नफे सिंह सैमाण, ओम मदीना, राज देवी तथा ईशवंती ने संयुक्त रूप से की। संचालन प्रकाश चंद तथा सत्यनारायण ने किया। प्रवक्ता बलवान सिंह ने बताया कि संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर छ: फरवरी को सभी राष्ट्रीय राजमार्गों तथा अन्य मार्गों को दोहपर 12 बजे से तीन बजे तक बंद रखा जाएगा। इसके लिए किसानों ने रणनीति तैयार कर ली है। किसानों को लगता है कि आंदोलन अभी लंबा चलेगा। इसके लिए भी किसानों ने रणनीति तैयार की।
धरने को सत्यादेवी दांगी, सत्यनारायण, प्रकाश चंद्र तथा अन्नू दांगी आदि ने संबोधित किया।
आसपास की न्यूज के बारे में तुरंत जानने के लिए डाऊन लोड़ करे 24सी ऐप नीचे दिए लिंक से
Link: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.haryana.cnews