Home जीवनमंत्र क्या देखा बादशाह ने सपने में?- आज का जीवनमंत्र 24c

क्या देखा बादशाह ने सपने में?- आज का जीवनमंत्र 24c

सोच के बोलना चाहिए

एक बादशाह ने सपना देखा  कि उसके सारे दांत टूट कर गिर पड़े हैं। 

बादशाह ने एक मुफ़स्सिर ( सपने का फल बताने वाला ) को बुलवा कर उसे सपना सुनाया।

मुफ़स्सिर ने बादशाह से कहा :इसका फल ये बनता है कि आपके सारे घर वाले आपके सामने मरेंगे”

बादशाह को बहुत गुस्सा आया। उसने मुफ़स्सिर को क़त्ल करवा दिया। 

एक और मुफ़स्सिर को बुलवाया गया बादशाह ने उसको अपना सपना सुनाया

मुफ़स्सिर ने कहा: “बादशाह सलामत आपको मुबारक हो, सपने का फल ये बनता है कि आप अपने घर वालों में सब से लंबी उम्र पाएंगे।”

बादशाह ने खुश होकर मुफ़स्सिर को इनाम दिया। सपने का

अर्थ समझाने वाले दोनों ने एक अर्थ बताया था। फ़र्क सिर्फ़  शब्दों का था।

एक को मौत मिली और एक को ईनाम।

क्या इस बात का यही मतलब नही बनता के अगर बादशाह अपने घर वालों में सब से लंबी उम्र पाएगा तो उसके सारे घर वाले उसके सामने ही मर जायेंगे ?

“आपका बोला गया एक एक शब्द किसी दूसरे के लिए मरहम भी बन सकता है और ज़ख्म भी दे सकता है। शब्दों का चयन आपके हाथ मे है। “

सोच समझ कर  बोलें.

आपका दिन शुभ हो!

ऐसी ही जीवनमंत्र हर सुबह पढ़ने के लिए… 

Download 24C News app: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.haryana.cnews

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

महम में 262 लोगों की आंखों की जांच हुई, 40 ने किया नेत्रदान

सेठ माईदयाल हवेली लगाया गया निशुल्क जांच शिविर आखों की जांच से बिमारियों का पता भी लगाया जाएगामहमसेठ माईदयाल...

बाबा मस्तनाथ मंदिर फरमाना में भक्ति गीतों पर झूमी महिलाएं

बहुअकबरपुर से आई महिलाओं का भक्ति दल विशेष आकर्षण का केंद्र रहा महमबाबा मस्तनाथ मंदिर फरमाना में शनिवार को...

डाक्टर शारदा का निधन,पंजाब का पुत हरियाणा का बेटा बनकर रहा ताउम्र

1966 में महम आए और यहीं के होकर रह गए महम, 16 अगस्त एक समय महम के प्रतिष्ठित डाक्टर...

महम के संकट मोचन हनुमान मंदिर में चोरी, दोनों दानपात्र तोड़े

मंदिर समिति के प्रधान ने कराया मामला दर्ज महम, 8 अगस्त चोरों ने महम के वार्ड छह में...

Recent Comments

error: Content is protected !!