खिलाडि़यों ने खेल मैदान में मनाया जन्मदिन
महम, 21 फरवरी
गांव फरमाणा के समाजसेवी महाबीर सहारण ने कहा है कि मैदान में खेलते और कक्षाओं में पढ़ते बच्चे उन्हें उर्जा देते हैं। वे हमेशा इन बच्चांे के चेहरों पर खुशी देखना चाहते हैं। बच्चांे के खेल और पढ़ाई के लिए उनसे जो भी हो सकेगा, वे अवश्य करेंगे।
गांव के राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के खेल मैदान की खिलाड़ी छात्राओं ने महाबीर सहारण के जन्मदिन पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया। इस खेल मैदान में छात्राएं उनके सौजन्य से ही खेल अभ्यास करती हैं। यहां महाबीर ने कहा कि वे एक लक्ष्य लेकर अपने गांव फरमाणा में समाजसेवा के कार्य कर रहे हैं। वे चाहते हैं कि उनका गांव नशामुक्त हो। हर बच्चा स्कूल के साथ-साथ खेल के मैदान में भी जाए। महाबीर ने कहा कि उनके गांव में खेल प्रतिभाओं की कमी नहीं है। इस गांव में अंतराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी दिए हैं। उन्हें विश्वास है कि गांव में फिर से यह परंपरा स्थापित होगी।
महाबीर ने कहा कि वे समय-समय पर खेल मैदान आकर छात्राओं का हौंसला बढ़ाते रहेंगे। इस अवसर पर छात्राओं ने उनके सम्मान में गीत गाए तथा कहा कि उन्हें भी महाबीर सहारण से हौंसला व हिम्मत मिलती है। इंदु दहिया/ 8053257789
24c न्यूज की खबरें ऐप पर पढ़ने के लिए डाउनलोड करें 24c न्यूज ऐप नीचे दिए लिंक से
Link: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.haryana.cnews