शिक्षामंत्री ने महम में फहराया तिरंगा

फरमाणा खास हुआ शहीद शुभराम की प्रतिमा का अनावरण

महम
महम में देश के 76वें स्वतंत्रता दिवस की धूमधाम से मनाया गया। स्कूलों तथा अन्य स्थलों पर आयोजन हुए। घरों पर शान से तिरंगा लहराया गया। हर ओर तिरंगे के रंग बिखरे नजर आए। देशभक्ति का खास जज्बा देखने को मिला।
उपमंडल स्तर कंवरपाल गुर्जर ने फहराया तिरंगा
उपमंडल स्तर का स्वतंत्रता दिवस समारोह महम के राजकीय महाविद्यालय मैदान में आयोजित किया गया। प्रदेश के शिक्षामंत्री कंवरपाल गुर्जर ने तिरंगा फहराया। उन्होंने आजाद चौक स्थित नेताजी सुभाष की प्रतिमा पर भी माल्यापर्ण किया। शिक्षामंत्री अपने संबोधन में राष्ट्र व प्रदेश की शानदार विकास या़त्रा का जिक्र किया तथा समारोह के प्रतिभागियों को पांच लाख रुपए की राशि देने की घोषणा की। उन्होंने देश व प्रदेश की कल्याणकारी नीतियों का भी जिक्र किया।
समारोह में क्षेत्र के स्कूलों के विद्यार्थियों ने शानदार रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। विशेषकर महाराजा अग्रसेन पब्लिक स्कूल द्वारा प्रस्तुत विभिन्न राज्यों के लोकनृत्यों पर आधारित एक सांझी नृत्य प्रस्तुति को खूब सराहा गया। इसके अतिरिक्त अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति भी शानदार रही।
समारोह में उपायुक्त कैप्टन मनोज कुमार, पुलिस अधीक्षक उदय सिंह मीणा, एसडीएम दलबीर फौगाट, भाजपा नेता शमसेर खरकड़ा, महंत सतीश दास, शमसेर खरक, बसंतलाल गिरधर, भीष्म दुआ, फतेह सिंह, अजीत सिंह, नरेश बडाभैण व सतबीर भराण आदि भी उपस्थित रहे।

महाराजा अग्रसेन स्कूल की नृत्य टीम को सम्मानित करते शिक्षा मंत्री

फरमाणा खास में भी खास रहा स्वतंत्रता दिवस समारोह
फरमाणा खास में स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य पर कई कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में समाजसेवी महाबीर सहारण ने गांव के शहीद शुभराम की प्रतिमा की अनावरण किया। गांव के राजकीय माध्यमिक स्कूल में भी शहीद शुभराम की प्रतिमा का अनावरण किया गया। इस स्कूल में ध्वजारोहण भी महाबीर फरमाणा ने किया।
स्कूलों में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां देने वाले विद्यार्थियों को भी महाबीर सहारण के सौजन्य से सम्मानित किया गया। इसके अतिरिक्त गांव मेधावी विद्यार्थियां को सम्मानित किया गया। गांव के अन्य स्कूलों में स्वतंत्रता का उत्सव शानदार रहा।

समाजसेवी महाबीर फरमाणा ने किया शहीद शुभराम की प्रतिमा का अनावरण

विश्व रोहिल्ला राजपूत संघ ने स्वतंत्रता दिवस
विश्व रोहिल्ला राजपूत संघ के सौजन्य से भी स्वतंत्रता दिवस समारोह का आयोजन किया गया। यह समारोह संघ के संरक्षक रहे शहीद शीलक राम रोहिल्ला के निवास स्थान पर आयोजित किया गया। राजबाला रोहिल्ला ने ध्वजा रोहण किया। सतीरानी मंदिर में 75 पौधे रोपित किए गए। कार्यक्रम का संयोजन विश्व रोहिल्ला राजपूत संघ के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य डा. राजेश आर्य, जिला अध्यक्ष अनिल रोहिल्ला व जिला सचिव संदीप रोहिल्ला ने किया।
इस अवसर पर मंजीत रोहिल्ला, अजय रोहिल्ला, अजय रोहिल्ला, सागर रोहिल्ला, विजय रोहिल्ला, सोनू मदीना व हर्ष रोहिल्ला आदि भी उपस्थित रहे।

रोहिल्ला राजपूत संघ ने मनाया स्वतंत्रता दिवस

सहीराम स्कूल में प्राचार्य ने किया ध्वजारोहरण
सहीराम स्कूल महम में प्राचार्य वीरेंद्र बामल ने ध्वजारोहण किया। समारोह में विद्यार्थियांे ने देशभक्ति से ओतप्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। प्राचार्य ने अपने संबोधन में कहा कि शहीदों के बताए रास्ते पर चलना ही सच्ची राष्ट्र सेवा है।

सहीराम स्कूल में बच्चों ने प्रस्तुत किए सांस्कृतिक कार्यक्रम

इंदु दहिया/ 8053257789

24c न्यूज की खबरें ऐप पर पढ़ने के लिए डाउनलोड करें 24c न्यूज ऐप नीचे दिए लिंक से

Link: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.haryana.cnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *