गृहमंत्री अनिल विज को की थी शिकायत
एसपी के आदेशों पर हुआ है मामला दर्ज
महम
महम के राजीव चौक पर स्थित धर्मकांटे की जमीन की गलत दस्तावेजों के आधार पर अवैध कब्जा करने, एस्सैमैंट करवाने तथा अलग नामों से खरीदने-बेचने के आरोप में महम थाने में मामला दर्ज किया गया है। इस संबंध में अनिल नहरा पुत्र भल्लेराम ने शिकायत की थी।
अनिल ने आरोप लगाया था कि विनोद कुमार पुत्र दयानंद निवासी निंदाना तथा रणबीर सिंह पुत्र ईश्वर सिंह ने 1990 में 80 वर्ग गज की इस भूमि का समभाग खरीदा था। अनिल ने दरखास्त में आरोप लगाया है कि बाद में पालिका से मिली-भगत करके विनोद कुमार ने 84 की गज की एस्समैंट करवा ली। इस जमीन को विनोद कुमार ने कृष्ण कुमार के नाम से अपनी मौसी मुन्नी देवी को बेची भी दिखाया।
उसके बाद मुन्नी देवी से वापिस विनोद कुमार की मां ज्ञानांे को बेची दिखाई गई। अनिल का आरोप है कि रजिस्ट्री तहसीलदार व रजिस्ट्री क्लर्क से मिलीभगत से हुई थी। अनिल का आरोप है कि रजिस्ट्री के दौरान तस्दीक भी गलत हुई है।
अनिल का कहना है कि उन्होंने इस संबंध में गृहमंत्री अनिल विज को शिकायत दी थी। एएसपी हमेंद्र मीणा ने इस संबंध में जांच की थी। इसके बाद मामला दर्ज हुआ है।
इस संबंध में विनोद कुमार, विनोद की मातो ज्ञानों देवी, तात्कालीन पालिका सचिव नरेश सैनी, पालिका क्लर्क बलराज, तात्कालीन तहसीलदार दिनेश कुमार, रजिस्ट्री क्लर्क रामपाल, विनोद की मौसी मुन्नी देवी तथा तस्दीक करने वाले रोहताश व राजकुमार के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
इधर विनोद कुमार उर्फ कृष्ण कुमार का कहना है कि इस जमीन के संबंध में सन् 2000 में नक्शा पास हो चुका है। इस संबंध में दो बार एसडीएम से जांच भी हो चुकी है। विनोद व कृष्ण उसके ही नाम हैं। कोई एन्क्रौचमैंट या धोखाधड़ी नहीं है। (एफआईआर)
24c न्यूज की खबरें ऐप पर पढ़ने के लिए डाउनलोड करें 24c न्यूज ऐप नीचे दिए लिंक से
Link: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.haryana.cnews