राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय महम में वितरित की पुस्तकें
महम
स्वर्गीय लाला माईदयाल नम्बरदार की स्मृति में उनके पौत्र विनोद गोयल उर्फ डब्बू द्वारा राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय महम में जरुरतमंद छा़त्राओं को 50 सैट पुस्तकों के वितरित किए गए हैं। गत वर्ष भी विनोद गोयल के सौजन्य से विद्यार्थियों को पुस्तकें वितरित की गई थी।
विनोद गोयल लाला माईदयाल नम्बरदार की स्मृति में लगातार सामाजिक कार्यों में योगदान दे रहे हैं। लाला माईदयाल नम्बरदार की स्मृतियों को पुनर्जिवित करने का प्रयास कर रहे हैं।
लाला माईदयाल ने अपने समय में महम में कई सरकारी तथा गैर सरकारी समाज उपयोगी कार्यों के लिए भूमि उपलब्ध करवाई थी। महम में कई सरकारी इमारतें उनके द्वारा दी गई भूमि पर बनी हैं। इसके अतिरिक्त मंदिर, प्याऊ तथा कुओं के निर्माण में भी उनका योगदान रहा है। महम में उनकी प्राचीन व भव्य हवेली अब भी सुरक्षित स्थिति में है।
इस अवसर पर अग्रवाल सभा के प्रधान जितेंद्र गोयल, महेंद्र सिंगला, मा. सुशील कुमार, मुकेश गर्ग, मोनू, पालू व काला आदि उपस्थित रहे। (विज्ञप्ति) इंदु दहिया/ 8053257789
24c न्यूज की खबरें ऐप पर पढ़ने के लिए डाउनलोड करें 24c न्यूज ऐप नीचे दिए लिंक से
Link: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.haryana.cnews