आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चला है

महम
महम चौबीसी के गांव भैणीभैरों के एक किसान के घर को आग ने स्वाह कर दिया। घर में रखा सामान, नकदी, अनाज व तूड़ा आदि सब जल गया। फायर ब्रिगेड़ ने लगभग तीन घंटे की मशक्कत के बाद ग्रामीणों के सहयोग से आग पर काबू पाया। शुक्र है आग अन्य घरों में नहीं फैली अन्यथा हादसा बड़ा हो सकता था।
किसान गुरवचन पुत्र धर्मचंद के घर पर आग सुबह लगभग साढ़े तीन बजे के आसपास लगी। सुबह लगभग चार बजे ग्रामीण सत्यवान ने उनके घर के ऊपर आग की लपटे दिखाई दी। तब गुरवचन के परिवार को सूचना दी। परिवार नीचे सो रहा था।
ग्रामीणों ने सूचना मिलने पर आग पर काबू पाने का प्रयास किया। फायर ब्रिगेड़ को भी सूचना दी गई। तीन घंटे से भी अधिक की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। तब तक पूरा घर जल कर राख हो चुका था।

नकद पैसे भी नहीं निकाल पाए
गुरवचन ने बताया कि आग इतनी तेजी से व ज्यादा फैल गई थी कि वे घर से कुछ नहीं निकाल पाए। गेहूं बेचने से मिले एक लाख रुपए भी इस आग में जल गए। इसके अतिरिक्त लगभग 50 क्विंटल गेहूं, 150 क्विंटल तूड़ा तथा घर पूरा सामान जल गया। आटा चक्की, चौखट, जंगले, यहां तक कि छत की कड़ियां भी जल गई। किसान ने सरकार से मदद की गुहार की है। इंदु दहिया/ 8053257789

24c न्यूज की खबरें ऐप पर पढ़ने के लिए डाउनलोड करें 24c न्यूज ऐप नीचे दिए लिंक से

Link: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.haryana.cnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *