सेठ माईदयाल की 127वीं जयंती मनाई जा रही है

महम की कई विकास परियोजनाओं के जमीन दान देने वाले सेठ माईदयाल की 127वीं जयंती के उपलक्ष्य पर गांव सैमाण पुट्ठी में सेठ माईदयाल के पौत्र विनोद गोयल नम्बरदार के सौजन्य से 206 किताबें और 5 पंखे भेंट किए गए।

विनोद गोयल ने बताया कि यह सेठ माईदयाल की महान स्मृतियों को सहेजने के उद्देश्य से बच्चों को पुस्तकें देने का अभियान चलाया है। सेठ माईदयाल का शिक्षा के प्रति काफी लगाव था। महम के वर्तमान वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल के लिए उन्होंने जमीन दान दी थी। उनकी स्मृति में स्कूलों में जरूरतमंद विद्यार्थियों को पुस्तकें आदि देने का अभियान लगातार जारी है।

इस अवसर पर अग्रवाल सभा के प्रधान जितेंद्र गोयल, सुशील गुप्ता, मुकेश गर्ग, मुकेश गोयल, पालू ढाका, कृष्ण यादव तथा मोनू यादव आदि भी उपस्थित रहे। (विज्ञप्ति) इंदु दहिया/ 8053257789

24c न्यूज की खबरें ऐप पर पढ़ने के लिए डाउनलोड करें 24c न्यूज ऐप नीचे दिए लिंक से

Link: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.haryana.cnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *