चबूतरे पर दीप प्रज्जवलित करने पहुंचे भाजयुमो जिलाध्यक्ष

चौबीसी के पुरोधाओं नें देखा था अखण्ड भारत का सपना. नवीन ढुल

महम
भाजपा के युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष नवीन ढूल ने रविवार को महम  चौबीसी   के ऐतिहासिक चबूतरे पर दीप प्रज्जवलन किया। नवीन ढूल युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार महम के चबूतरे पर आए थे। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि महम  चौबीसी   के पुरोधाओं ने अखंड भारत का सपना देखा था। उन्होंने कहा कि यह स्थल ऐतिहासिक, राजनैतिक तथा सामाजिक दृष्टि के साथ-साथ शहीदों का पुज्य स्थल भी हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व मे भाजपा सरकार विकास के नए आयाम स्थापित कर रही है। कोरोना महामारी में भी जनता के विश्वास को डिगने नहीं दिया गया। आमजन को भरपूर सुविधाएं उपलब्ध करवाई। उन्होंने कोरोना काल में भाजयुमों द्वारा किए गए जनहित के कार्यों के बारे मंे भी बताया।

इस अवसर पर भाजपा जिला महामंत्री राजेश भालौठ, सुरजीत जसिया, वेदप्रकाश धवन, अजीत अहलावत,  मंहम मंडल अध्यक्ष रोहताश सरपंच, विकास श्योराण, जस्सू नाई,  दिनेश शास्त्री, अशोक गुप्ता, मनीष दांगी, पवन ढाका, जस्सु राठी, अंग्रेज राठी, सुखबीर गोयत,सुमित श्यौराण, शमशेर खेड़ी, अंकित, शौवित, राकेश मलिक, अंजीत बलम्बा, सोनू सिंघल, विवेक बबलू, संजय वर्मा,  लोकेश शर्मा, संदीप राठी, शुभम सैनी, इंद्र मोहन, सुभाष मल्होत्रा, विशेष फौगाठ, जय सहगल राजेन्द्र पांचाल,विवेक नांदल, विजय आदि  मौजूद रहें।(विज्ञप्ति)24c न्यूज/ इंदु दहिया 8053257789

आज की खबरें आज ही पढ़े
साथ ही जानें प्रतिदिन सामान्य ज्ञान के पांच नए प्रश्न तथा जीवनमंत्र की अतिसुंदर कहानी
डाउनलोड करें, 24c न्यूज ऐप, नीचे दिए लिंक से

Link: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.haryana.cnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *