भाजपा कार्यकर्ताओं ने बांटे मास्क व सैनेटाइजर

केंद्र में भाजपा के सात साल पूरे होने पर चलाया अभियान

प्रधानमंत्री के स्वस्थ्य जीवन की कामना
महम

केंद्र में भाजपा सरकार के सात साल पूरे होने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने मास्क तथा सैनेटाइजर वितरित किए तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वस्थ्य जीवन की कामना की। भाजपा इस दिवस को सेवा दिवस के रूप में मना रही है।
भाजपा के लाखनमाजरा मंडल के अध्यक्ष नवीन उप्पल ने बताया कि मास्क तथा सैनेटाइजर वितरण का अभियान भाजपा नेता शमसेर खरकड़ा के नेतृत्व में चलाया जा रहा है। उप्पल ने बताया कि ग्रामीणों को कोरोना काल में सरकार द्वारा चलाई रही विभिन्न लाभ योजनाओं के बारे में भी बताया गया।
इस पार्टी के मंडल प्रभारी सुनील आर्य, मंडल संयोजक नवीन ढूल, युवा जिलाध्यक्ष अजय खुंडिया, श्रीभगवान खरैंटी, महामंत्री नसीब कोच, मोनू राठी, राजू शर्मा व राजकपूर आदि भी उपस्थित रहे। जानकारी दी गई कि महम मंडल के अध्यद्वा रोहतास ने भी महम मंडल के गावों में मास्क व सैनेटाइजर वितरण किया। (विज्ञप्ति) 24c न्यूज/इंदू दहिया 8053257789

आज की खबरें आज ही पढ़े
साथ ही जानें प्रतिदिन सामान्य ज्ञान के पांच नए प्रश्न तथा जीवनमंत्र की अतिसुंदर कहानी
डाउनलोड करें, 24c न्यूज ऐप, नीचे दिए लिंक से

Link: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.haryana.cnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *