महम हलके में ग्रामीणों से मिलते विकास नहरा

महम हलके के गांवों में ग्रामीणों से मिले विकास नहरा

आम आदमी पार्टी के नेता विकास नहरा ने कहा है कि भाजपा अपराधियों को सरंक्षण दे रही है। भाजपा के नेता स्वयं ही यौन शोषण एवं बलात्कार जैसी घटनाओं में शामिल पाए जा रहे हैं। लेकिन इनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की जा रही। विकास नहरा गांव भैणी सुरजन, सैमाण, भैणीचंद्रपाल तथा बलंभा में जनसंपर्क अभियान के दौरान ग्रामीणों के बात कर रहे थे तथा आम आदमी पार्टी की नीतियों का प्रचार कर रहे थे।

विकास नहरा ने कहा कि बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का नारा देने वाली सरकार स्वयं ही इस महिलाओं के प्रति अपराधों के मामलो में कार्रवाई को लेकर घिर गई है। जंतर-मंतर पर भारत का गौरव बढ़ाने वाली बेटियों का अपमान किया जा रहा है। उनके साथ मारपीट की जा रही है। सरकार चुप है और आरोपी को बचा रही है। उन्होंने कहा कि यह अत्यंत दुःखद समय है। जी तोड़ मेहनत करके मेडल लाने वाली बेटियों पर इस समय क्या गुजर रही है? यह समझने की बात है। उन्होंने कहा कि देश में इस समय भाजपा सरकार के प्रति भारी गुस्सा है। जनता इस गुस्से को चुनावों में जरूर निकालेगी। विकास नहरा ने आम आदमी पार्टी की नीतियांे को राष्ट्र तथा आम आदमी के हित की नीतियां बताया। उन्होंने लोगांे को आम आदमी से जुड़ने का आह्वान भी किया। विकास नहरा ने गांव भैणी सुरजन में बाबा ब्रह्मदेव जी के मंदिर में अखंड ज्योत प्रज्जवलित की तथा ग्रामीणों का आशीर्वाद लिया। इंदु दहिया/ 8053257789

24c न्यूज की खबरें ऐप पर पढ़ने के लिए डाउनलोड करें 24c न्यूज ऐप नीचे दिए लिंक से

Link: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.haryana.cnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *