Home ब्रेकिंग न्यूज़ मीना वाल्मीकि को भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारियों का समर्थन मिलना जारी। मीना...

मीना वाल्मीकि को भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारियों का समर्थन मिलना जारी। मीना से मिलने आज फिर महम पहुंचे वरिष्ठ नेता

महम के पालिका प्रधान के लिए प्रत्याशी हैं मीना वाल्मीकि

महम से पालिका चुनावों में प्रधान पद की प्रत्याशी मीना वाल्मीकि को भाजपा के जिला स्तरीय पदाधिकारियों का समर्थन मिलना जारी है। मंगलवार को मीना के समर्थन में भाजपा की महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष उषा शर्मा, जिला महामंत्री संगीता सिंघल, जिला उपाध्यक्ष वीणा सिक्का तथा एडवोकेट चेतना अरोड़ा ने मीना वाल्मीकि को अपना समर्थन दिया। ये सभी पदाधिकारी महम में मीना वाल्मीकि के चुनावी कार्यालय पहुंची।

उन्होंने कहा कि मीना वाल्मीकि उनके संगठन में जिला स्तर की पदाधिकारी हैं। उनका नैतिक दायित्व बनता है कि वे मीना का सहयोग व समर्थन करें।

इसके अतिरिक्त भाजपा के शिक्षा प्रकोष्ठ के प्रदेशाध्यक्ष एवं महम के प्रभारी मदन गोयल, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्या राजबाला व एबीवीपी के दिनेश कुमार भी मीना वाल्मीकि के कार्यालय पहुंचे तथा उन्हेें शुभकामनाएं दी।
मीना का कहना है कि पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के सहयोग व समर्थन से उनका हौंसला बढ़ा है। उन्होंने दावा किया कि उन्हें लगातार और अधिक जनसमर्थन मिल रहा है।(विज्ञप्ति) इंदु दहिया/ 8053257789

24c न्यूज की खबरें ऐप पर पढ़ने के लिए डाउनलोड करें 24c न्यूज ऐप नीचे दिए लिंक से

Link: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.haryana.cnews

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

महम में 262 लोगों की आंखों की जांच हुई, 40 ने किया नेत्रदान

सेठ माईदयाल हवेली लगाया गया निशुल्क जांच शिविर आखों की जांच से बिमारियों का पता भी लगाया जाएगामहमसेठ माईदयाल...

बाबा मस्तनाथ मंदिर फरमाना में भक्ति गीतों पर झूमी महिलाएं

बहुअकबरपुर से आई महिलाओं का भक्ति दल विशेष आकर्षण का केंद्र रहा महमबाबा मस्तनाथ मंदिर फरमाना में शनिवार को...

डाक्टर शारदा का निधन,पंजाब का पुत हरियाणा का बेटा बनकर रहा ताउम्र

1966 में महम आए और यहीं के होकर रह गए महम, 16 अगस्त एक समय महम के प्रतिष्ठित डाक्टर...

महम के संकट मोचन हनुमान मंदिर में चोरी, दोनों दानपात्र तोड़े

मंदिर समिति के प्रधान ने कराया मामला दर्ज महम, 8 अगस्त चोरों ने महम के वार्ड छह में...

Recent Comments

error: Content is protected !!