महिला एवं बाल विकास परियोजना अधिकारी महम के कार्यालय में हुई सर्वोत्तम माता पुरस्कार प्रतियोगिता

गांव किशनगढ़ की सुनीता पत्नी अमित को मिला श्रेष्ठ माता का पुरस्कार

महम
महिला एवं बाल विकास परियोजना अधिकारी महम के कार्यालय में खंड स्तरीय सर्वोत्तम माता पुरस्कार प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। गांव किशनगढ़ की सुनीता पत्नी अमित को श्रेष्ठ माता का पुरस्कार मिला। दूसरे स्थान पर बलंभा की सीमा पत्नी मनोज रही। तीसरा स्थान मदीना गिंधराण की पूनम पत्नी संजीत को मिला। महिला एवं बाल विकास परियोजना अधिकारी डा. सुमन ने बताया कि प्रथम स्थान पाने वाली महिला को चार हजार रुपए तथा दूसरे स्थान पर रहने वाली महिला को तीन हजार रुपए ईनाम दिया गया। जबकि तीसरे स्थान पर रहने वाली महिला को दो हजार रुपए का पुरस्कार मिला।
इस अवसर पर डा. सुमन ने अपने संबोधन में कहा कि माताएं तो सभी अच्छी होती हैं परंतु जो माताएं अपने बच्चों का बहुत अच्छी प्रकार से पालन पोषण करती हैं और बच्चों के प्रति जागरूक रहती हैं उन्हें सर्वोत्तम माता पुरस्कार दिया जाता है। इस प्रतियोगिता में माताओं द्वारा बढ़ चढ़कर भाग लिया गया।
प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका सुपरवाईजर पूनम, बबीता, प्रीती व निर्मला ने निभाई। (विज्ञप्ति) इंदु दहिया/ 8053257789

24c न्यूज की खबरें 24c न्यूज ऐप पर पढ़ने के लिए डाउनलोड करें 24c न्यूज ऐप नीचे दिए लिंक से

Link: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.haryana.cnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *