Home अन्य एएसपी हेंमेंद्र मीणा ने कहा महम में चलाएंगे नशामुक्ति अभियान। नवनिवार्चित पार्षद...

एएसपी हेंमेंद्र मीणा ने कहा महम में चलाएंगे नशामुक्ति अभियान। नवनिवार्चित पार्षद व उनके प्रतिनिधि रहे उपस्थित। मांगा सहयोग

बताया टोल फ्री नम्बर। सूचना मिलते ही होगी कार्रवाई

महम
पूरे हरियाणा में नशे का भयंकर जाल निरंतर फैलता जा रहा है। महम में भी नशे ने बहुत ही खतरनाक रूप से जड़े जमा ली हैं। आए दिन नशे के कारण हादसे होने लगे हैं। आम आदमी के साथ-साथ सरकार व पुलिस प्रशासन भी चिंतित है। पुलिस ने महम में नशा मुक्ति अभियान चलाने की योजना बनाई है। इसके लिए पालिका प्रधान व पार्षदों तथा गणमान्य व्यक्तियों से सहयोग की अपील की गई है।
इस संबंध में एएसपी हेमेंद्र मीणा ने बुधवार को महम में पालिका प्रधान, नव निर्वाचित पार्षदों या उनके प्रतिनिधियों तथा अन्य गणमान्य व्यक्तियों की एक बैठक को संबोधित किया।
उन्होंने कहा कि वर्तमान पीढ़ी नशे के भयंकर दुष्चक्र में फसती जा रही है। अगर इस पीढ़ी को नशे से बचाना है तो इस ठोस कदम उठाने होंगे। उन्होंने नागरिकों से पुलिस की इस मुहिम में सहयोग देने की अपील की है।

तुरंत होगी कार्रवाई
मीणा ने कहा है कि यदि किसी भी व्यक्ति को नशे करने या बेचने के बारे में कोई जानकारी मिलती है तो तुरंत पुलिस को सूचित करें। इस संबंध में एक टोल फ्री नम्बर भी जारी किया गया है। मीणा ने बताया कि जानकारी देने वाले का नाम पूरी तरह गुप्त रखा जाएगा। पुलिस जानकारी मिलते ही तुरंत कार्रवाई करेगी। नागरिकों के सहयोग के बिना नशे के कारोबार पर काबू पाना संभव नहीं होगा।

बैठक में उपस्थित पार्षद व उनके प्रतिनिधि

कैमरे लगवाए जाएंगे
मीणा ने बताया कि शहर के मुख्य चौराहों पर सीसीटीवी कैमरे लगवाएं जाएंगे। पुलिस अपराध रोकने के लिए हरसंभव सतर्कता बरत रही है। आम जनता भी एकजुट होकर सहयोग करे। उन्होंने कहा कि इस अभियान में सामाजिक संस्थाओं तथा गणमान्य व्यक्तियों का सहयोग भी लिया जाएगा। (विज्ञप्ति) इंदु दहिया/ 8053257789

24c न्यूज की खबरें ऐप पर पढ़ने के लिए डाउनलोड करें 24c न्यूज ऐप नीचे दिए लिंक से
Link: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.haryana.cnews

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

महम में 262 लोगों की आंखों की जांच हुई, 40 ने किया नेत्रदान

सेठ माईदयाल हवेली लगाया गया निशुल्क जांच शिविर आखों की जांच से बिमारियों का पता भी लगाया जाएगामहमसेठ माईदयाल...

बाबा मस्तनाथ मंदिर फरमाना में भक्ति गीतों पर झूमी महिलाएं

बहुअकबरपुर से आई महिलाओं का भक्ति दल विशेष आकर्षण का केंद्र रहा महमबाबा मस्तनाथ मंदिर फरमाना में शनिवार को...

डाक्टर शारदा का निधन,पंजाब का पुत हरियाणा का बेटा बनकर रहा ताउम्र

1966 में महम आए और यहीं के होकर रह गए महम, 16 अगस्त एक समय महम के प्रतिष्ठित डाक्टर...

महम के संकट मोचन हनुमान मंदिर में चोरी, दोनों दानपात्र तोड़े

मंदिर समिति के प्रधान ने कराया मामला दर्ज महम, 8 अगस्त चोरों ने महम के वार्ड छह में...

Recent Comments

error: Content is protected !!