किसानों को वितरित किए कृषि विधेयक

24सी न्यूज़, महम

भाजपा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य शमसेर खरकड़ा ने कृषि विधेयकों को किसानों के हित के बताया। उन्होंने कहा कि ये विधेयक किसानों की आय दोगुना करने की ओर एक बड़ा कदम हैं।
खरकड़ा ने केंद्र सरकार द्वारा पारित कृषि विधेयकों की प्रतियां निंदाना, बैंसी तथा लाखनमाजरा में किसानों को वितरित की। उन्होंने कहा कि विपक्ष किसानों को गुमराह कर रहा है। उन्होंने कहा कि किसान जागरुक हैं। अपना अच्छा बुरा समझते हैं। विपक्ष के बहकावे में नहीं आएंगे।
इस अवसर पर उनके साथ महम नगरपालिका चेयरमैन फतेहचंद पंवार, भाजपा के निंदाना लाखनमाजरा मंडल अध्यक्ष नवीन उप्पल, महम मंडल अध्यक्ष रोहताश तथा बहुअकबरपुर मंडल अध्यक्ष हरेंद्र मोखरा भी उपस्थित थे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *