कृषि मंत्री जयप्रकाश दलाल का किसानों तथा अधिकारियो ने किया स्वागत

भाजपा नेता शमशेर खरकड़ा भी रहे साथ

कृषि मंत्री जयप्रकाश दलाल ने गुरुवार को महम क्षेत्र के गांवों का दौरा किया। उन्होंने महम में ओलावृष्टि तथा बेमौसमी बारिश से बर्बाद हुई फसलों का जायजा लिया। उनके साथ भाजपा नेता शमशेर खरकड़ा भी थे। दोनों नेताओं ने गांव  खरकड़ा, भराण, अजायब, निंदाना, बैंसी तथा खरक आदि गांवों में फसलों को देखा तथा किसानों से बात की। 

कृषि मंत्री जयप्रकाश दलाल ने कहा किसानों की फसलों के नुकसान का जायजा लिया जा रहा है।अधिकारियों को आदेश दे दिए गए हैं कि जल्द से जल्द गिरदावरी करके किसानों को मुआवजा दिया जाए। कृषि मंत्री ने कहा 75% से ऊपर नुकसान वाले किसानों को 15000 रुपए प्रति एकड़ मुआवजा दिया जाएगा। किसानों को यह मुवावजा मई महीने तक ही दे दिया जाएगा। 

जयप्रकाश दलाल ने कहा पहले की सरकार में कुछ परिवारों पर अलग कानून था, लेकिन यह मोदी जी की सरकार है एक झंडे के नीचे सभी के लिए समान व एक कानून होगा। कृषि मंत्री ने कहा हरियाणा के किसानों पर विपक्ष राजनीति ना करके, किसानों की मदद करने का काम करें। फसलों का नष्ट होना किसान के लिए अत्यंत दुखद है।  किसानों के दुख को देखते हुए मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने अधिकारियों को आदेश दे दिए हैं कि जल्द गिरदावरी करके किसानों को उचित मुआवजा दिया जाए। किसानों को चिंता करने की जरूरत नहीं है सरकार किसानों के साथ खड़ी है। शमशेर खरकड़ा ने कृषि मंत्री के समक्ष किसानों की मांग रखी। इस अवसर पर एसडीएम, तहसीलदार तथा अन्य अधिकारी भी साथ रहे।

इंदु दहिया/ 8053257789

24c न्यूज की खबरें ऐप पर पढ़ने के लिए डाउनलोड करें 24c न्यूज ऐप नीचे दिए लिंक से

Link: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.haryana.cnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *