महम पुलिस ने किया गिरफ्तार

महम, 8 दिसंबर
कुछ दिन पहले महम से फरार हुए बांके बिहारी ऑयल मिल के मालिक विपुल सिंगला को गिरफ्तार कर लिया गया है। विपुल के खिलाफ लाखों रूपए की फसल खरीद राशि तथा अन्य कर्ज लेकर फरार होने का आरोप है। फिलहाल विपुल सिंगला को निंदाना निवासी किसान रमेश की शिकायत पर गिरफ्तार किया गया है।
महम के थाना प्रभारी रमेश सिंह के अनुसार निंदाना के रमेश ने पुलिस को शिकायत दी थी कि विपुल को 47.33 क्विंटल सरसों 27 अक्टूबर तथा 58.30 क्विंटल सरसों 28 अक्टूबर को 6523 रूपए प्रति क्विंटल के भाव से दी थी। विपुल ने इस सरसों के एक लाख 20 हजार रूपए तो दे दिए थे जबकि पांच लाख 74 हजार 480 रूपए बकाया थे। रमेश अपने पैसे लेने मिल में गया तो मिल मालिक गायब मिला।
फिलहाल आरोपी को अदालत में पेशकर दो दिन का रिमांड लिया गया है। जानकारी मिली है कि आरोपी को हरिद्वार से गिरफ्तार किया गया है।
विपुल के खिलाफ यह तो केवल एक मामला है। जानकारी मिली है कि महम निवासी विपुल काफी कर्जवान है। अन्य बहुत से किसानों व व्यापारियों की देनदारी भी उसकी तरफ हैं। इसके अतिरिक्त बैंक की देनदारियां भी हैं। पता चला है कि कुछ और भी लेनदार सामने आए हैं। इंदु दहिया/ 8053257789

24c न्यूज की खबरें ऐप पर पढ़ने के लिए डाउनलोड करें 24c न्यूज ऐप नीचे दिए लिंक से

Link: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.haryana.cnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *