सदस्यता ग्रहण समारोह में अशोक तंवर का किया गया सम्मान

पार्टी के सदस्यता अभियान के तहत हुई महम में जनसभा

महम
आम आदमी पार्टी (आप) की रविवार को महम में जनसभा हुई। यह जनसभा पार्टी के सदस्यता अभियान के तहत की गई। आप नेता अशोक तंवर जनसभा में मुख्यातिथि के रूप में उपस्थित रहे। अशोक तंवर अपने संबोधन में कांग्रेस और भाजपा पर जमकर बरसे। उन्होंने पालिका चुनाव पार्टी सिंबल पर लड़ने की बात भी कही। इस अवसर पर पूर्व बसपा नेता राजेश सोनी सहित कई कार्यकर्ता आप में शामिल हुए।
अशोक तंवर ने दावा किया कि प्रदेश में अगली सरकार आम आदमी पार्टी की होगी। प्रदेश की जनता को आम आदमी पार्टी और आम आदमी पार्टी के नेता अरविंद केजरीवाल पर विश्वास है।
उन्होंने कहा कि हरियाणा प्रदेश वर्तमान सरकार से दुःखी है। प्रदेश में उद्योग ठप्प हो चुके हैं। रोजगार भी नहीं है। शिक्षा व्यवस्था चरमरा चुकी है। भष्ट्राचार का बोलबाला है। भाजपा-जजपा गठंधन सरकार प्रदेश को बर्बादी की ओर ले जा रही है। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी सच्चाई और संघर्ष के रास्ते पर चलती है। उनकी सरकार बनने पर वे देश व प्रदेश के हालात बदलेंगे।

चौबीसी के चबूतरे पर पहुंचे अशोक तंवर

उन्होंने कहा कि उन्होंने कहा कि महम चौबीसी अब भूपेंद्र हुड्डा का गढ़ नहीं रही। उन्होंने कांग्रेस को डूबता जहाज बताया। उन्होंने महम चौबीसी को हरियाणा का दिल बताया। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी का कुनबा लगातार बढ़ रहा है। पार्टी प्रदेश में सबसे मजबूत विकल्प के रूप में उभर रही है।

रविदास मंदिर में पहुंचे अशोक तंवर

रोशन फौजी ने की पालिका चुनावों में दावेदारी पेश
सेवानिवृत फौजी रोशन ने भी आम आदमी पार्टी का दामन थाम लिया है। रोशन ने पालिका चुनावों में भी दावेदारी पेश की है। रोशन ने कहा है कि महम नगरपालिका में प्रधान पद के चुनाव के लिए उनकी पत्नी रविना आम आदमी पार्टी की टिकट की दावेदार होगी। महम नगरपालिका का प्रधान पद इस बार अनुसूचित जाति की महिला के आरक्षित है। रोशन फौजी ने रविदास मंदिर में अशोक तंवर का जलपान का कार्यक्रम किया। उन्होंने सदस्या ग्रहण करने के साथ ही अपने दावेदारी भी प्रस्तुत कर दी। इंदु दहिया/ 8053257789

24c न्यूज की खबरें ऐप पर तुरंत पढ़ने के लिए डाउनलोड करें 24c न्यूज ऐप नीचे दिए लिंक से

Link: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.haryana.cnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *