Home ब्रेकिंग न्यूज़ महम में हुई आम आदमी पार्टी की महिला कार्यकर्ताओं की बैठक

महम में हुई आम आदमी पार्टी की महिला कार्यकर्ताओं की बैठक

महिला प्रदेश अध्यक्ष अन्नू काद्यान ने किया संबोधित

महम
महम में आम आदमी पार्टी की महिला कार्यकर्ताओं की एक बैठक हुई। बैठक को पार्टी की महिला प्रदेषाध्यक्ष अन्नू काद्यान ने संबोधित किया। नगरपालिका चुनावांे में आम आदमी पार्टी की प्रधान पद की प्रत्याशी रवीन के निवास पर हुई बैठक में पार्टी को महम क्षेत्र मंे और अधिक मजबूत करने के लिए रूपरेखा तैयार की गई।
अन्नू काद्यान ने कहा है कि प्रदेश मंे आम आदमी का जनाधार लगातार बढ़ रहा है। उन्होंने महिला कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे आम आदमी पार्टी की जन हितैषी नीतियों के बारे में जन-जन को बताएं। इस अवसर पर जोन अध्यक्ष बिंदू चौहान, जिला अध्यक्ष कविता शर्मा ने भी अपने विचार रखे।
महम की महिला कार्यकर्ताओं में पार्टी की महिला नेताओं का स्वागत किया तथा कहा कि वे पार्टी की नीतियों को जन-जन तक प्रचार करेंगी। रवीना ने प्रदेशाध्यक्ष को महम में पार्टी गतिविधियों के बारे में जानकारी दी।
इस अवसर पर खेल प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष कुलदीप मलिक, रोशन फौजी, सूबेदार मेजर राजेंद्र सिंह, रामचंद्र, संदीप बहमणिया, लक्ष्मी, सुनीता देवी, ममता देवी, सुमन देवी व केला देवी आदि भी उपस्थित रहे। (विज्ञप्ति) इंदु दहिया/ 8053257789

24c न्यूज की खबरें ऐप पर पढ़ने के लिए डाउनलोड करें 24c न्यूज ऐप नीचे दिए लिंक से

Link: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.haryana.cnews

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

बैंडी आइस में फरमाना की बेटी हर्षिता ने दिखाए जौहर

प्रदेश की टीम जीता स्वर्ण पदक महम चौबीसी के गांव फरमाना की बेटी ने बैंडी आइस में शानदार खेल...

मोहित डाबला ने राज्य स्तरीय वूशु प्रतियोगिता में जीता स्वर्ण पदक

बेरी झज्जर में हुई प्रतियोगिता महम चौबीसी के गांव फरमाना के मोहित डाबला ने जिला झज्जर के बेरी में...

ओलंपियाड टेस्ट में दा रॉयल सहीराम स्कूल का शानदार प्रदर्शन

72 विद्यार्थीयों ने जीते गोल्ड दा रॉयल सहीराम स्कूल महम के विद्यार्थियों ने ओलंपियाड टेस्ट शानदार प्रदर्शन किया है।...

महम के 14 मंदिरों में गुंजायमान हुई श्री हनुमान चालीसा

आगामी मंगलवार को 20 मंदिरों में श्री हुनमान चालीसा पाठ का लक्ष्य हनुमान चालीसा प्रचार समिति महम द्वारा किया...

Recent Comments

error: Content is protected !!