घर के नजदीक ही पेड़ पर लटका मिला


महम शहर में खेडी दरवाजा के पास एक 50 वर्षीय अधेड़ व्यक्ति ने फांसी लगा कर अपनी जान दे दी। बताया जा रहा है कि मृतक रामनिवास पुत्र भगवान दास नशे का आदि था।

जानकारी मिली है कि शनिवार की देर रात तक उसने परिवार में ही हो रहे एक शादी समारोह में खूब जश्न मनाया था। आधी रात के बाद लगभग 2 बजे के आसपास उसने घर के नजदीक गली में खड़े एक पेड़ पर फांसी से लटक कर जान दी दी। लोगों ने देखा और इस सम्बंध में पुलिस को सूचित किया गया।

मृतक अविवाहित था। पुलिस ने इस सम्बंध में मामला दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है। इंदु दहिया/ 8053257789

24c न्यूज की खबरें ऐप पर पढ़ने के लिए डाउनलोड करें 24c न्यूज ऐप नीचे दिए लिंक से

Link: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.haryana.cnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *