श्रेष्ठ धावक को पुरस्कृत करते विकास नहरा

गांव फरमाणा में हुई 1600 मीटर की दौड़ प्रतियोगिता

महम, 1 नवंबर
आम आदमी पार्टी के नेता विकास नहरा ने कहा है कि गांवों में शहरों से भी ज्यादा खेल प्रतिभाएं हैं। जरूरत है इन खेल प्रतिभाओं को सुविधाएं तथा उचित मंच दिए जाने की। खेलों में स्वास्थ्य के साथ-साथ चमकदार भविष्य भी है।
विकास नहरा हरियाणा दिवस के उपलक्ष्य पर गांव फरमाणा में हुई 1600 मीटर की दौड़ प्रतियोगिता के अवसर पर बतौर मुख्यातिथि अपना संबोधन दे रहे थे। उन्होंने हरियाणा दिवस की शुभकामनाएं दी तथा कहा कि हरियाणा प्रदेश का कृषि, खेलों तथा सेना में योगदान अतुलनीय है। गांव की प्रतिभाएं देश दुनिया में हरियाणा का नाम रोशन कर रही हैं। उन्होंने युवाओं को नशे से दूर रहने तथा अपने जीवन में एक खेल जरूर अपनाने की सलाह दी।
इस कार्यक्रम का आयोजन ’हमारा प्रयास’ नामक सामाजिक संस्था के सौजन्य से किया गया। प्रतियोगिता का उद्देश्य युवाओं को फौज तथा पुलिस की भर्तियांे के लिए तैयार करना था। सतेंद्र फरमाणा, आशीष सरपंच तथा जसबीर फरमाणा विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। विकास नहरा ने संस्था को 21 हजार रूपए योगदान दिया। संस्था की ओर से प्रतियोगिता के प्रथम दस धावकों को पुरस्कृत किया गया। संस्था के अध्यक्ष अभिषेक शर्मा ने कहा कि उनकी संस्था द्वारा इस प्रकार की प्रतियोगिताओं का आयोजन आगे भी किया जाता रहेगा।
इस अवसर पर दीपक शर्मा, संदीप शर्मा, मनोज, अजय, दीपक, प्रदीप बूरा, सोनू, कुलदीप, तिलकराज शर्मा, रणबीर ठेकेदार, मास्टर पूर्ण सिंह, बलवान शर्मा, रणबीर ठेकेदार, बसंत शर्मा तथा सतीश शर्मा आदि भी उपस्थित रहे। (विज्ञप्ति) इंदु दहिया/ 8053257789

24c न्यूज की खबरें ऐप पर पढ़ने के लिए डाउनलोड करें 24c न्यूज ऐप नीचे दिए लिंक से

Link: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.haryana.cnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *