विटामिन बी12 की कमी कर सकती है रोगग्रस्त

*स्वास्थ्य के लिए विटामिन बी 12 बेहद जरूरी है। इसकी कमी की वजह से शरीर में अनेक रोग हो सकते हैं। विटामिन बी 12 की कमी आपको शारीरिक तौर पर ही नहीं बल्कि मानसिक तौर पर भी बीमार कर सकती है।
*विटामिन बी 12 की कमी की वजह से गैस और पेट की अनेक समस्याएं आपको घेर सकती हैं। विटामिन बी 12 की कमी से शरीर में खून की कमी, पाचन तंत्र की गड़बड़ी, आंखों की कमजोरी और शरीर में कमजोरी आ सकती है। भूख की कमी और कब्ज की समस्या भी हो सकती है। इसलिए विटामिन बी12 शरीर के सेहत के लिए बेहद जरूरी है।
*हमारा शरीर विटामिन बी 12 खुद नहीं बनाता है। ऐसे में हमारे लिए जरूरी है कि अपनी डाइट में भरपूर मात्रा में विटामिन बी 12 लें। विटामिन बी 12 हमारे तंत्रिका तंत्र की रक्षा करता है और लाल रक्त कोशिकाओं का विभाजन कर शरीर को ऊर्जा प्रदान करता है। इसलिए खाने में ऐसी चीजें शामिल करें जो विटामिन बी 12 के अच्छे स्त्रोत हों।
*विटामिन बी 12 की कमी को पूरा करने के लिए आपको हेल्दी फूड लेने की जरूरत है। आपको अपने आहार में दूध को शामिल करना चाहिए। एक गिलास दूध में आपको अपनी रोज की जरूरत का विटामिन बी 12 का 20 फीसदी मिल जाएगा।
*दही में भी विटामिन बी 12 की अच्छी मात्रा होती है। अपने आहार में विटामिन बी 12 की जरूरत को पूरा करने के लिए आपको रोज दही का सेवन करना चाहिए। दही में आपको 51 से लेकर 79 फीसदी विटामिन बी 12 मिल जाएगा।
*आप अपने आहार में पनीर शामिल करें। पनीर में भरपूर मात्रा में विटामिन बी 12 होता है। तीस ग्राम पनीर में आपको अपनी जरूरत का 36 फीसदी विटामिन बी 12 मिल जाएगा।
*Fermented भोजन जैसे राबड़ी (छाछ व बेसन या बाजरे के आटे को मिलाकर), इडली सांभर, ढोकला भी विटामिन बी 12की कमी को दूर करने में सहायता करते हैं।

डॉ अनु लूथरा
रामगोपाल सामान्य एवं जनाना अस्पताल

डॉ अनु लूथरा

24c न्यूज केवल इस काॅलम का मंच है, जानकारी ठीक वैसे ही दी जा रही हैं, जैसी डा. अनु लूथरा ने दी।
हर रोज इसी प्रकार एक हेल्थ मंत्र पढ़ने के लिए डाउनलोड करें, 24c न्यूज ऐप, नीचे दिए लिंक से

Download 24C News app: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.haryana.cnews

अपने सुझाव व प्रतिक्रिया काॅमेंटबाॅक्स में जाकर या मो. नम्बर 8053257789 पर दें
इंदु
दहिया


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *