कैसे कमी पूरी करें विटामिन डी की?

*सेहतमंद रहने के लिए शरीर में विटामिन डी भी काफी जरूरी होता है। आमतौर पर विटामिन डी का मुख्य स्त्रोत धूप को माना जाता है। प्रयाप्त मात्रा में धूप न लेने की वजह से भी विटामिन डी की कमी हो सकती है। आज के समय में बदलती लाइफस्टाइल की वजह से धूप सेंकने का मौका नहीं मिल पा रहा है। आप डाइट में कुछ चीजों को शामिल करके भी शरीर में विटामिन डी की कमी को दूर कर सकते हैं।

विटामिन डी की कमी के लक्षण-

*हड्डी और मांसपेशियों में दर्द
विटामिन डी की कमी के कारण हड्डी और मांसपेशियों में दर्द हो सकता है। हड्डियों और मांसपेशियों के लिए विटामिन डी काफी सहायक होता है। हड्डी और मांसपेशियों में दर्द होना विटामिन डी की कमी का प्रमुख लक्षण है।
*हाई ब्लड प्रेशर
विटामिन डी की कमी की वजह से हाई ब्लड प्रेशर की समस्या भी हो सकती है। अगर आपको भी हाई ब्लड प्रेशर की समस्या है तो हो सकता है ऐसा विटामिन डी की कमी की वजह से हो।

*मूड बदलता रहता है
अक्सर मूड बदलते रहने की समस्या का कारण विटामिन डी की कमी भी हो सकती है। शरीर में विटामिन डी की कमी होने पर किसी एक काम में मन नहीं लगने की समस्या हो सकती है। विटामिन डी की कमी की वजह से बहुत जल्दी. जल्दी मूड बदलते रहता है।

*कमजोर इम्युनिटी-
इस विटामिन की कमी से लोगों की इम्युनिटी कमजोर हो जाती है जिससे लोग अक्सर बीमार रहने लगते हैं। बार.बार सर्दी या फ्लू होना विटामिन डी की कमी की ओर इशारा कर सकता है।
*थकान
नींद पूरी होने के बावजूद भी अगर लोगों को थकान की समस्या हो रही है तो ये विटामिन.डी की कमी की ओर संकेत करता है।

*इस तरह से दूर करें विटामिन डी की कमी-
*धूप सेकने से शरीर में विटामिन.डी की पूर्ति होगी, साथ ही मशरूम, बादाम, ब्रोकली, अंडा, दूध, पनीर, सोया उत्पाद, मछली, मक्खन, दलिया में कुछ मात्रा में विटामिन.डी पाया जाता है।

डॉ अनु लूथरा
रामगोपाल सामान्य एवं जनाना हस्पताल
महम

डॉ अनु लूथरा

24c न्यूज केवल इस काॅलम का मंच है, जानकारी ठीक वैसे ही दी जा रही हैं, जैसी डा. अनु लूथरा ने दी।
हर रोज इसी प्रकार एक हेल्थ मंत्र पढ़ने के लिए डाउनलोड करें, 24c न्यूज ऐप, नीचे दिए लिंक से

Download 24C News app: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.haryana.cnews

अपने सुझाव व प्रतिक्रिया काॅमेंटबाॅक्स में जाकर या मो. नम्बर 8053257789 पर दें
इंदु
दहिया


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *